जरुरी जानकारी | स्टेट बैंक ने योनो कृषि को इफ्को ई-बाजार से जोड़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने मंडी खंड के तहत इफ्को ई-बाजार के साथ योनो कृषि से जोड़ा है।

मुंबई, छह नवंबर देश के सबसे बड़े ऋणदाता भारतीय स्टेट बैंक ने शुक्रवार को कहा कि उसने अपने मंडी खंड के तहत इफ्को ई-बाजार के साथ योनो कृषि से जोड़ा है।

बैंक का योनो कृषि मंच बुवाई से लेकर कटाई तक किसानों की सभी कृषि जरूरतों को पूरा करता रहा है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election 2020: तेजस्वी यादव का तंज, कहा- नीतीश सरकार का जाना तय, बिहार के लोग बदलाव के मूड में.

बैंक ने एक विज्ञप्ति में कहा कि इस एकीकरण के साथ, बैंक के किसान ग्राहक देश भर में इफ्को ई- पोर्टल के जरिये 27,000 से अधिक स्थानों पर खेती से संबंधित सभी उत्पादों की सीधे घर पर निशुल्क आपूर्ति का लाभ उठा सकते हैं।

किसान, इफ्को ई बाजार पोर्टल के माध्यम से, बिना न्यूनतम आदेश की शर्त के बगैर बीज, उर्वरक, कृषि मशीनरी, कीटनाशक, जैविक उत्पाद और विभिन्न अन्य कृषि उत्पादों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर दे सकते हैं।

यह भी पढ़े | Chandigarh Bans Sale and Use Of Crackers: चंडीगढ़ में पटाखों की बिक्री और जलाने पर लगी पाबंदी.

बैंक के प्रबंध निदेशक (फुटकर और डिजीटल बैंकिंग) सी एस सेट्टी ने एक विज्ञप्ति में कहा, “योनो कृषि पर इफको ई-बाजार के एकीकरण के साथ, ग्राहक अब उच्च गुणवत्ता वाले कृषि बीच और उर्वरक तथा कृषि मशीनरी को ऑनलाइन खरीद सकेंगे। यह 2022 तक किसान की आय दोगुनी करने के सरकार की दृष्टि को पूरा करने की दिशा में एक और कदम है।’’

एक अलग बयान में, इफ्को के प्रबंध निदेशक यू एस अवस्थी ने कहा कि इफ्को ई-बाजार पोर्टल का उद्देश्य किसान-केंद्रित दृष्टिकोण के माध्यम से किसानों की आय को दोगुना करने के प्रधानमंत्री के सपने को साकार करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\