तेलंगाना में कोविड-19 का संक्रमण का पता लगाने के लिए समुदाय स्तर पर रक्तजांच की शुरुआत
एनआईएन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तीन जिलो जनगांव, कमारेड्डी और नलगोंडा के 30 गांवों में सर्वेक्षण का कार्य होगा।
हैदराबाद, 15 मई तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद स्थित आईसीएमआर- राष्ट्रीय पोषण संस्थान (एनआईएन)ने शुक्रवार को बताया कि उसने राज्य सरकार के सहयोग से प्रदेश में समुदाय स्तर पर रक्त के नमूने की जांच शुरू करेगा ताकि समुदाय में संक्रमण के स्तर की निगरानी की जा सके।
एनआईएन ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि तीन जिलो जनगांव, कमारेड्डी और नलगोंडा के 30 गांवों में सर्वेक्षण का कार्य होगा।
संस्थान ने बताया कि कोरोना वायरस से बिना लक्षण के भी संक्रमण होता है जिससे संक्रमितों का पता लगाने के लिए सीरो-सर्विलांस (विशेष जांच जिसमें रक्त में विशेष तरह की एंटीबॉडी की उपस्थिति अथवा अनुपस्थिति का पता लगाया जाता है) की अनुशंसा की गई है ताकि उसकी मुक्कमल जांच की जा सके और उनके संपर्क में आए लोगों की पहचान की जा सके।
विज्ञप्ति में कहा गया कि जांच में विशेष एंटीबॉडी मिलने से यह समुदाय में संक्रमण के स्तर पर पता लगाने में मदद मिलेगी और इसके अनुरूप जन स्वास्थ्य सेवा को और मजबूत किया जा सकेगा।
घर-घर जाकर जांच करने से संक्रमण में बिना लक्षण और हल्के लक्षण की भूमिका के सबूत भी मिलेंगे।
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) ने पूरे देश में आम आबादी में कोरोना वायरस के संक्रमण का पता लगाने के लिए जिला स्तर पर समुदायों की सीरम (रक्त का हिस्सा) आधारित जांच की पहल की है।
इसके तहत तेलंगाना के तीन जिलो जनगांव, कमारेड्डी और नलगोंडा को चुना गया है। प्रत्येक जिले से 10-10 गांवों को चुना जाएगा और प्रत्येक गांव से 40-40 वयस्कों (18 साल से अधिक उम्र के) की जांच की जाएगी।
एनआईएन के मुताबिक एक ही गांवों में चार चरणों में अध्ययन होगा। शुरुआत में सर्वेक्षण से यह पता चलेगा कि कोरोना वायरस से संक्रमण का स्तर क्या है। इसके बाद की जांच में समुदाय में संक्रमण की परिपाटी का पता लगाने में मदद मिलेगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 15, 2020 06:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

