Champions Trophy 2025: चैंपियंस ट्राफी में स्टीव स्मिथ करेंगे ऑस्ट्रेलिया की कप्तानी, मिचेल स्टार्क भी हुए बाहर

स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बिना उतरेगी जिन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है.

ऑस्ट्रेलिया (Photo Credits: Twitter)

सिडनी, 12 फरवरी: स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली आस्ट्रेलियाई टीम चैम्पियंस ट्रॉफी में अपने प्रमुख तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क के बिना उतरेगी जिन्होंने निजी कारणों से टूर्नामेंट से नाम वापिस ले लिया है. वनडे विश्व कप विजेता आस्ट्रेलिया को 15 सदस्यीय टीम में कई बदलाव करने पड़े चूंकि कप्तान पैट कमिंस, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और हरफनमौला मिचेल मार्श चोटिल हैं जबकि मार्कस स्टोइनिस ने अचानक संन्यास ले लिया.

यह भी पढें: Champions Trophy 2025: अफगानिस्तान को भी चैंपियंस ट्राफी से पहले लगा करारा झटका, स्टार स्पिन गेंदबाज हुआ बाहर, यहां देखें टीम

आस्ट्रेलियाई चयन समिति के प्रमुख जॉर्ज बेली ने कहा ,‘‘ हम मिच के फैसले का सम्मान करते हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को लेकर उसकी प्रतिबद्धता को लेकर उसका काफी सम्मान है.’’

गॉल में पिछले सप्ताह टेस्ट मैच के आखिरी चरण में स्टार्क के बायें टखने में तकलीफ थी. वह श्रीलंका के खिलाफ बुधवार से शुरू हो रही वनडे श्रृंखला भी नहीं खेल सकेंगे. क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने कहा है कि स्टार्क ने निजता का सम्मान करने का अनुरोध किया है और वह इस फैसले पर बयान नहीं देंगे.

यह घटना आस्ट्रेलिया के लिये करारे झटके की तरह है चूंकि विश्व कप 2023 में उसकी खिताबी जीत में कमिंस, हेजलवुड और स्टार्क की अहम भूमिका थी. कमिंस और मार्श की गैर मौजूदगी में स्मिथ टीम के कप्तान होंगे. तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन, नाथन एलिस , सीन एबोट और बेन ड्वारशुइस को टीम में शामिल किया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के सामने रखा 323 रनों का लक्ष्य, एलेक्स कैरी ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया के तीसरे वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट