जरुरी जानकारी | स्टार हेल्थ इंश्योरेंस को चौथी तिमाही में 102 करोड़ रुपये का लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस को वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 102 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 28 अप्रैल निजी क्षेत्र की स्वास्थ्य बीमा कंपनी स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस को वित्त वर्ष 2022-23 की जनवरी-मार्च तिमाही में 102 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजारों को यह जानकारी दी।

बीमा कंपनी को इससे पिछले वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

स्टार हेल्थ की शुद्ध प्रीमियम आय बीती मार्च तिमाही में 14,289.66 करोड़ रुपये से बढ़कर 19,426.57 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी का पूरे वित्त वर्ष 2022-23 का शुद्ध लाभ 619 करोड़ रुपये रहा। इसे वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान 1,041 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

इसके अलावा, स्टार हेल्थ एंड एलायड इंश्योरेंस के निदेशक मंडल ने आनंद रॉय को कंपनी का मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और प्रबंध निदेशक नियुक्त किया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now