जरुरी जानकारी | स्टार सीमेंट ने असम में 3,200 करोड़ रुपये के संयंत्र का प्रस्ताव रखा, समझौते पर हस्ताक्षर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. स्टार सीमेंट लिमिटेड ने असम में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट क्लिंकर और ग्राइंडिंग संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

गुवाहाटी, 26 फरवरी स्टार सीमेंट लिमिटेड ने असम में 3,200 करोड़ रुपये की लागत से सीमेंट क्लिंकर और ग्राइंडिंग संयंत्र स्थापित करने का प्रस्ताव दिया है।

मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने कहा कि बुधवार को ‘एडवांटेज असम’ व्यापार शिखर सम्मेलन के समापन के दिन राज्य सरकार और कंपनी के बीच इस संबंध में एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसके अलावा, राज्य सरकार और मैथेसन हाइड्रोजन प्राइवेट लिमिटेड के बीच एक समझौता हुआ, जो 1,500 करोड़ रुपये का हाइड्रोजन तथा भाप उत्पादन संयंत्र स्थापित करने के लिए इच्छुक है।

राज्य सरकार ने ग्लोबल हेल्थ लिमिटेड के साथ 500 करोड़ रुपये के समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए, जबकि आईटीई एजुकेशन सर्विस के साथ दो गैर-वित्तीय समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए।

शर्मा ने कहा कि वे कंपनियों के सहयोग के लिए उनके आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि आज दिन में और समझौतों पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

‘एडवांटेज असम 2.0 निवेश एवं अवसंरचना शिखर सम्मेलन 2025’ के पहले दिन मंगलवार को 15 क्षेत्रों की कंपनियों के साथ निवेश प्रस्तावों के कुल 164 समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\