MK Stalin Visit America: CM स्टालिन ने अमेरिका में एप्पल, गूगल, माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों का दौरा किया
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अमेरिका में एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों का दौरा किया और निवेश एवं साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की.
चेन्नई, 31 अगस्त : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अमेरिका में एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों का दौरा किया और निवेश एवं साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की.
तमिलनाडु में निवेश आकर्षित करने के उद्देश्य से अमेरिका की यात्रा पर पहुंचे स्टालिन ने शनिवार को एप्पल, गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के कार्यालयों के दौरे को ‘‘अद्भुत’’ बताया. यह भी पढ़ें : प्रधानमंत्री मोदी ने महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में त्वरित न्याय की वकालत की
उन्होंने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘निवेश और साझेदारी के अवसरों पर चर्चा की. साझेदारी को मजबूत करने और तमिलनाडु को एशिया के प्रमुख विकास क्षेत्रों में से एक बनाने के लिए प्रतिबद्ध हूं.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2024 12:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

