देश की खबरें | स्टालिन ने 11 भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी का मामला केंद्र के समक्ष उठाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित समुद्री उल्लंघन के लिए तमिलनाडु के 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के मामले को शनिवार को केंद्र के समक्ष उठाया तथा उनकी रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

चेन्नई, 24 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने श्रीलंकाई नौसेना द्वारा कथित समुद्री उल्लंघन के लिए तमिलनाडु के 11 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के मामले को शनिवार को केंद्र के समक्ष उठाया तथा उनकी रिहाई के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की।

श्रीलंका की नौसेना ने एक नाव को जब्त भी किया है।

विदेश मंत्री एस. जयशंकर को लिखे पत्र में स्टालिन ने शुक्रवार को कहा, ‘‘मैं तमिलनाडु के मछुआरों को पकड़े जाने की एक और घटना पर गंभीर चिंता के साथ आपको पत्र लिख रहा हूं।’’

उन्होंने बताया कि मछुआरों को नागपट्टिनम जिले के कोडियाकराई के दक्षिण-पूर्व में मछली पकड़ते समय गिरफ्तार किया गया।

स्टालिन ने कहा, ‘‘मैंने इस बात पर जोर दिया है कि ऐसी घटनाएं बार-बार हो रही हैं, जो चिंता पैदा करती हैं। अकेले 2024 में, श्रीलंकाई नौसेना ने 324 मछुआरों को पकड़ा और 44 नावों को जब्त किया है। तमिलनाडु में मछुआरा समुदाय को इसके चलते भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है, जिससे उनका जीवनयापन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि इसके अलावा, पिछले दो सप्ताह में श्रीलंका के अज्ञात व्यक्तियों द्वारा समुद्र में मछुआरों पर हमले की कुछ घटनाएं हुई हैं और इस मुद्दे को तत्काल हल करने की आवश्यकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\