देश की खबरें | स्टालिन ने कहा-द्रमुक को 'अलगाववादी' कह ध्यान भटका रही भाजपा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उसके “अधूरे वादों” से ध्यान हटाने की कोशिश करने के लिये झूठा दावा कर रही है कि द्रमुक अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है।
चेन्नई, 17 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि भाजपा उसके “अधूरे वादों” से ध्यान हटाने की कोशिश करने के लिये झूठा दावा कर रही है कि द्रमुक अलगाववाद को बढ़ावा दे रही है।
उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए क्योंकि उनकी पार्टी भाजपा के चुनाव पूर्व आश्वासनों के लिए केंद्र सरकार को जवाबदेह ठहराने की कोशिश कर रही है।
रामनाथपुरम में तमिलनाडु के दक्षिणी क्षेत्रों के बूथ एजेंटों के लिए द्रमुक के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, स्टालिन ने आरोप लगाया कि भाजपा ने अपने किसी भी चुनावी वादे का सम्मान नहीं किया। उन्होंने 2014 और 2019 के संसदीय चुनावों से पहले भारतीय जनता पार्टी के चुनावी वादों को सूचीबद्ध किया।
स्टालिन ने अपने दावे के समर्थन में जिन वादों का उल्लेख किया उनमें विदेशों में जमा काले धन को वापस लाना, हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना और किसानों की आय दोगुनी करना शामिल थे।
तमिलनाडु केंद्रित मुद्दों पर, द्रमुक प्रमुख ने कहा: “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने निर्वाचित होने से पहले, अप्रैल 2014 में रामनाथपुरम में बात की थी। उन्होंने कहा था कि रामेश्वरम को एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटन स्थल में बदल दिया जाएगा। क्या उन्होंने रामेश्वरम को बदल दिया है?” एक मार्च, 2019 को मोदी ने रामेश्वरम-धनुषकोडी रेल लिंक लाइन की आधारशिला रखी। स्टालिन ने बताया, “17 किलोमीटर लंबा रामेश्वरम-धनुषकोडी रेल लिंक अभी तक पूरा नहीं हुआ है।”
स्टालिन ने कहा कि यह भी मोदी के 'सिर्फ चुनाव के लिए' किए गए अनेक वादों में से एक था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)