देश की खबरें | तमिलनाडु सरकार के कोविड-19 पर नियंत्रण के सफल प्रयासों की प्रशंसा भी नहीं कर पा रहे स्टालिन: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने विपक्ष के नेता एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के प्रयासों के परिणामस्वरुप राज्य में संक्रमण की दर कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ जनता भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना कर रही है लेकिन स्टालिन को यह ‘बर्दाश्त’ नहीं हो रहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई, तीन नवंबर तमिलनाडु सरकार में स्वास्थ्य मंत्री सी विजयभास्कर ने विपक्ष के नेता एम के स्टालिन पर निशाना साधते हुए मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण पाने के प्रयासों के परिणामस्वरुप राज्य में संक्रमण की दर कम होकर 3.5 प्रतिशत हो गई है। इसके लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ जनता भी राज्य सरकार के प्रयासों की सराहना कर रही है लेकिन स्टालिन को यह ‘बर्दाश्त’ नहीं हो रहा है।

उन्होंने कहा, “तमिलनाडु में संक्रमण की दर घटकर 3.5 प्रतिशत हो गई जो देश में अन्य राज्यों की तुलना में काफी कम है।”

यह भी पढ़े | IAF Receive 3 More Rafale: भारत को आंख दिखने वाले दुश्मनों की अब खैर नहीं, कल देश को मिलेंगे 3 और राफेल लड़ाकू विमान.

विजयभास्कर के अनुसार अब तक कुल एक करोड़ से अधिक नमूनों की आरटी-पीसीआर जांच हो चुकी है और तमिलनाडु में कोविड-19 के लिए देश में सर्वाधिक नमूनों की जांच की गई है।

उन्होंने कहा कि यह राज्य सरकार द्वारा संक्रमण को नियंत्रित करने के कई उपायों में से एक था।

यह भी पढ़े | Firecrackers Ban in Rajasthan: राजस्थान में पटाखे बेचने पर 10 हजार और आतिशबाजी करने पर 2 हजार का लगेगा जुर्माना.

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की कोविड-19 समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी द्वारा किए गए समग्र प्रयासों की सराहना की और अन्य राज्यों को ऐसे उपायों को अपनाने की सलाह दी।

मंत्री ने कहा, “विपक्ष के नेता में भी इतनी संवेदना नहीं है कि राज्य सरकार की प्रशंसा करें और वह प्रशंसा बर्दाश्त करने में भी असमर्थ हैं।”

शुभांशि मानसी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान