एजेंसी न्यूज

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को शतरंज ओलंपियाड में आमंत्रित किया

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव को 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चेन्नई में आयोजित होने वाले 44वें फिडे अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है.

मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को शतरंज ओलंपियाड में आमंत्रित किया
M.K. Stalin (Photo Credits: PTI )

हैदराबाद, 23 जुलाई : तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने तेलंगाना के अपने समकक्ष के चंद्रशेखर राव को 28 जुलाई से 10 अगस्त के बीच चेन्नई में आयोजित होने वाले 44वें फिडे अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया है. राव के कार्यालय द्वारा शुक्रवार को जारी एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि स्टालिन ने द्रविड़ मुनेत्र कषगम (द्रमुक) के राज्यसभा सदस्य गिरिराजन के माध्यम से केसीआर को निमंत्रण पत्र भेजा था.

बयान में कहा गया है, ‘‘तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने केसीआर से अनुरोध किया कि वह निमंत्रण को व्यक्तिगत निमंत्रण मानें और 28 जुलाई को उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हों.’’ यह भी पढ़ें : Maharashtra: जलाशयों में पानी भरने से गढ़चिरौली की छह बस्तियों से सड़क संपर्क टूटा

गिरिराजन ने राव को शॉल देकर सम्मानित किया और स्मृति चिह्न भेंट किया. स्टालिन ने कहा कि यह पहली बार है, जब भारत प्रतिष्ठित फिडे अंतरराष्ट्रीय शतरंज ओलंपियाड का आयोजन कर रहा है. विज्ञप्ति में कहा गया है कि तमिलनाडु के मुख्यमंत्री ने पत्र में कहा कि 188 देशों के शतरंज खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2022 11:36 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).