देश की खबरें | स्टालिन ने शिक्षा को संविधान की राज्य सूची में शामिल करने की वकालत की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची से राज्य सूची में स्थानांतरित करने की मंगलवार को वकालत की।

चेन्नई, 15 अगस्त तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने शिक्षा को संविधान की समवर्ती सूची से राज्य सूची में स्थानांतरित करने की मंगलवार को वकालत की।

स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में घोषणा की कि विभिन्न सरकारी विभागों में लगभग 55,000 रिक्तियां भरी जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों से प्रत्यक्ष रूप से जुड़े सभी विषयों, खासकर शिक्षा को संविधान की राज्य सूची के तहत लाया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि अगर शिक्षा को संविधान की राज्य सूची में स्थानांतरित कर दिया जाता है, तो राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) जैसी योग्यता परीक्षा पद्धति को पूरी तरह से समाप्त किया जा सकता है।

स्टालिन ने नीट के कथित तनाव के कारण एक परीक्षार्थी के आत्महत्या करने के बाद उसके पिता द्वारा भी खुदकुशी किए जाने की घटना के मद्देनजर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से सोमवार को अपील की थी कि वह इस परीक्षा से तमिलनाडु को छूट देने की मांग करने वाले राज्य सरकार के विधेयक को तत्काल मंजूरी दें।

स्टालिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के बाद यहां फोर्ट सेंट जॉर्ज से अपना भाषण दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज