जरुरी जानकारी | हिमाचल में ढुलाई दरों को लेकर सीमेंट कंपनियों, ट्रक मालिकों के बीच गतिरोध समाप्त

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अडाणी समूह की दो सीमेंट कंपनियों तथा ट्रक यूनियनों के बीच ढुलाई की दरों को लेकर पिछले 67 दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

शिमला, 20 फरवरी अडाणी समूह की दो सीमेंट कंपनियों तथा ट्रक यूनियनों के बीच ढुलाई की दरों को लेकर पिछले 67 दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो गया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच ढुलाई की नई दरों पर सहमति बन गई है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में सीमेंट कंपनियों के प्रबंधन और यूनियन प्रतिनिधियों के बीच नई दरों को लेकर सहमति बनी। अब नई ढुलाई दरें सिंगल एक्सल ट्रक के लिए 10.30 रुपये प्रति किलोमीटर प्रति क्विंटल होगी। वहीं मल्टी-एक्सल ट्रक के लिए यह 9.30 रुपये प्रति किलोमीटर होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी पक्षों के समन्वित प्रयासों से इस मामले में एक स्वीकार्य समाधान निकल पाया है।

एक बयान में कहा गया है कि सीमेंट कारखाना प्रबंधन ने मंगलवार को उत्पादन फिर शुरू करने की सहमति दी है। इसके अलावा ट्रक ऑपरेटरों ने भी इन दरों पर माल ढुलाई की सहमति दी है।

हिमाचल प्रदेश में नई सरकार के सत्ता में आने के पांच दिन बाद यह गतिरोध शुरू हुआ था तथा सीमेंट कंपनियों ने उत्पादन बंद करने की घोषणा की थी।

ट्रक मालिकों और कंपनियों के अलावा इस गतिरोध के चलते राज्य को को प्रतिदिन दो करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज