देश की खबरें | एसएससी परीक्षा नकल : अदालत के आरोपी को पुलिस हिरासत की जगह जमानत दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली की एक अदालत ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए 27 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में कथित रूप से नकल करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी।

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर दिल्ली की एक अदालत ने कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) द्वारा दिल्ली पुलिस में हेड कांस्टेबल पद पर भर्ती के लिए 27 अक्टूबर को आयोजित परीक्षा में कथित रूप से नकल करने के आरोप में गिरफ्तार एक व्यक्ति को पुलिस हिरासत में देने का अनुरोध करने वाली याचिका खारिज कर दी।

अदालत ने आरोपी धीरज को नियमित जमानत दी और कहा कि पुलिस हिरासत के लिए ‘अस्पष्ट आधार’ का उल्लेख याचिका में ‘केवल गिरफ्तारी को सही ठहराने के लिए’ किया गया है।

मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट अभिनव पांडे ने 28 अक्टूबर को एक आदेश में कहा, ‘‘वर्तमान मामले में पुलिस हिरासत में भेजने का कोई न्यायोचित आधार नहीं है और पुलिस हिरासत का अनुरोध करने वाले जांच अधिकारी के आवेदन को खारिज किया जाता है।’’

अदालत ने कहा कि यह देखते हुए कि भारतीय दंड संहिता की धारा 420 (धोखाधड़ी) के तहत कथित अपराध एक पुलिस अधिकारी की उपस्थिति में नहीं किया गया था और पुलिस केवल शिकायत प्राप्त होने पर जांच के लिए आगे बढ़ी।

अदालत ने कहा कि गिरफ्तारी की कोई आवश्यकता नहीं है।

विवेक विहार थाना पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान के आधार पर आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\