जरुरी जानकारी | श्रीराम फाइनेंस का मुनाफा मार्च तिमाही में 10 प्रतिशत बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 9.95 प्रतिशत बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये हो गया।

मुंबई, 25 अप्रैल गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी श्रीराम फाइनेंस का शुद्ध लाभ पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की जनवरी-मार्च तिमाही में 9.95 प्रतिशत बढ़कर 2,139 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने 2023-24 की समान तिमाही में 1,946 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ दर्ज किया था।

श्रीराम फाइनेंस ने शुक्रवार को बताया कि पूरे वित्त वर्ष 2024-25 में उसका शुद्ध लाभ 35 प्रतिशत बढ़कर 9,761 करोड़ रुपये हो गया, जो 2023-24 में 7,190 करोड़ रुपये था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की मूल शुद्ध ब्याज आय 13.40 प्रतिशत बढ़कर 6,051 करोड़ रुपये हो गई। यह प्रबंधन के तहत परिसंपत्तियों (एयूएम) में 17 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि और शुद्ध ब्याज मार्जिन (एनआईएम) के घटकर 8.25 प्रतिशत रहने के कारण संभव हुआ, जो एक साल पहले इसी अवधि में 9.05 प्रतिशत था।

श्रीराम फाइनेंस के कार्यकारी वाइस चेयरमैन उमेश रेवणकर ने कहा कि कंपनी के पास मौजूद अतिरिक्त नकदी तथा ऋण लागत में वृद्धि की वजह से एनआईएम में कमी हुई।

उन्होंने कहा कि कंपनी को चालू वित्त वर्ष (2025-26) में एनआईएम 8.5 प्रतिशत पर पहुंचने का भरोसा है, जो पिछले वित्त वर्ष के समान है। उन्होंने कहा कि कंपनी 15 प्रतिशत की एयूएम वृद्धि का लक्ष्य बना रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Deepika Padukone To Shoot ‘Intense Action Sequence’: दूसरी प्रेग्नेंसी में भी नहीं थमी दीपिका पादुकोण की रफ्तार, ‘राका’ में करेंगी हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड