खेल की खबरें | श्रीकांत जीते, सिंधू जर्मन ओपन से बाहर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली भारतीय स्टार पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की कम रैंकिंग की झांग यी मैन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
मुएलहेम एन डेर रुहर (जर्मनी), 10 मार्च ओलंपिक में दो बार पदक जीतने वाली भारतीय स्टार पीवी सिंधू को गुरुवार को यहां जर्मन ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में चीन की कम रैंकिंग की झांग यी मैन से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन किदाम्बी श्रीकांत क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने में सफल रहे।
विश्व चैंपियनशिप 2019 की विजेता और यहां सातवीं वरीयता प्राप्त सिंधू 55 मिनट तक चले मैच में झांग से 14-21, 21-15, 14-21 से हार गयी।
विश्व के पूर्व नंबर एक खिलाड़ी और यहां आठवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने एक घंटे सात मिनट तक चले पुरुष एकल के दूसरे दौर के मैच में चीन के लू गुआंग झू पर 21-16, 21-23, 21-18 से जीत दर्ज की।
सिंधू के लिये यूरोपीय चरण की शुरुआत निराशाजनक रही। वह अगले सप्ताह से शुरू होने वाली ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप में खिताब के दावेदारों में शामिल है।
भारतीय खिलाड़ी शुरू में लय हासिल नहीं कर पायी तथा झांग ने पहले 5-5 से बराबरी की और फिर लगातार छह अंक बनाकर 11-5 से बढ़त बना दी। उन्होंने इसके बाद अच्छा खेल जारी रखा और पहला गेम आसानी से अपने नाम किया।
सिंधू ने दूसरे गेम में वापसी की। वह ब्रेक के समय 11-10 से आगे थी और इसके बाद उन्होंने यह गेम जीतकर मुकाबले को बराबरी पर ला दिया।
लेकिन चीनी खिलाड़ी ने निर्णायक गेम में फिर से लय हासिल की और ब्रेक तक 11-8 से बढ़त बनाने के बाद आगे भी भारतीय खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2022 05:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

