खेल की खबरें | थिरिमाने की जुझारू पारी से इंग्लैंड के खिलाफ श्रीलंका का संघर्ष जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की टीम अब भी इंग्लैंड से 130 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है।

श्रीलंका की टीम अब भी इंग्लैंड से 130 रन पीछे है और उसके आठ विकेट बचे हुए है।

कप्तान जो रूट (228) की करियर की चौथी दोहरी शतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने पहली पारी में 421 रन बनाये। रूट ने 321 गेंद की अपनी पारी में 18 चौके और एक छक्का लगाया। दिलरुवान परेरा (109 रन पर चार विकेट) की गेंद पर उनके आउट होने के साथ ही लंच से पहले इंग्लैंड की पहली पारी खत्म हुई।

वह क्रिस गेल (333), वीरेन्द्र सहवाग (नाबाद 201) और मुशफिकर रहीम (200) के बाद गॉल के मैदान पर दोहरा शतक लगाने वाले चौथे बल्लेबाज बने।

श्रीलंका की पहली पारी 135 रन पर सिमट गयी थी।

थिरिमाने ने पहले विकेट के लिए कुशल परेरा (62) के साथ 101 रन की साझेदारी की। उन्होंने अपनी नाबाद पारी में छह चौके लगाये।

परेरा ने 109 गेंद की अपनी पारी में पांच चौके और एक छक्का लगाया । उन्होंने 91 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया। वह हालांकि टेस्ट करियर का 21वां शतक पूरा करने के बाद तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर चोटिल हो गये। वह दिन के आखिरी सत्र में सैम कुरेन की गेंद पर जैक लीच को कैच देकर वह आउट हुए।

तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आये कुशल मेंडिस 65 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर लीच का शिकार बने। उन्होंने थिरिमाने के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन जोड़े।

इससे पहले इंग्लैंड की टीम ने दिन की शुरूआत चार विकेट पर 320 रन से की थी। कल के नाबाद बल्लेबाज जोस बटलर 30 रन बनाकर असिता फर्नांडो (44 रन पर दो विकेट) का शिकार बने। फर्नांडो ने अगली गेंद पर कुरेन को खाता खोले बगैर बोल्ड किया जबकि डोम बेस भी खाता खोले बगैर रन आउट हो गये।

इंग्लैंड के आखिरी बल्लेबाज क्रिस ब्रॉड 11 रन बनाकर नाबाद रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी