विदेश की खबरें | श्रीलंकाई तमिल दलों ने प्रांतीय चुनाव कराने में भारत के हस्तक्षेप की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यक राजनीतिक दलों के एक समूह ने भारत से आग्रह किया है कि वह नौ प्रांतों में लंबित चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप करे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर इसके लिए दबाव बनाए।

कोलंबो, 29 जून श्रीलंका में तमिल अल्पसंख्यक राजनीतिक दलों के एक समूह ने भारत से आग्रह किया है कि वह नौ प्रांतों में लंबित चुनाव कराने के लिए हस्तक्षेप करे और राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे पर इसके लिए दबाव बनाए।

प्रांतीय चुनाव 2018 से किसी कानूनी कठिनाई की वजह से लंबित हैं। अभी सभी नौ प्रांतीय परिषद भंग हैं।

तमिल राजनीतिक दलों के नेताओं ने मंगलवार को श्रीलंका में भारतीय उच्चायुक्त गोपाल बागले से मुलाकात की और नौ प्रांतों में चुनाव कराने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति पर भारत की ओर से दबाव बनाने की मांग की।

तमिल प्रोग्रेसिव्स फ्रंट के नेता मानो गणेशन ने बुधवार को यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘राष्ट्रपति जनादेश खो चुके हैं। इसलिए जनता की राय जानने के लिए स्थगित प्रांतीय परिषद के चुनाव कराने का यह सबसे सही समय है।’’

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय समुदाय को राजपक्षे पर कोई भरोसा नहीं है क्योंकि वह जनता के बीच विश्वसनीयता खो चुके हैं।

श्रीलंका की मुख्य विपक्षी समगी जन बालावेगाया पार्टी के सांसद गणेशन ने कहा, ‘‘राष्ट्रपति कोई चुनाव नहीं कराने वाले और ना ही संसद चुनाव कराने के लिए कुछ कर सकती है। हमने भारतीय उच्चायुक्त से अनुरोध किया है कि स्थगित प्रांतीय परिषद चुनाव कराने के लिए यथासंभव दबाव (राजपक्षे पर) बनाएं।’’

भारत 2018 से लंबित सभी नौ प्रांतों के चुनाव जल्द कराने की वकालत कर रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज