विदेश की खबरें | श्रीलंकाई सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रपति विक्रमसिंघे को याचिकाओं में अदालती कार्यवाही से मुक्त किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने देश की अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार 39 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने के अनुरोध से संबंधित एक मामले में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को अदालती कार्यवाही से बुधवार को मुक्त कर दिया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 27 जुलाई श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने देश की अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन के लिए कथित तौर पर जिम्मेदार 39 व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किये जाने के अनुरोध से संबंधित एक मामले में राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे को अदालती कार्यवाही से बुधवार को मुक्त कर दिया।

समाचार पत्र ‘डेली मिरर’ की खबर के अनुसार हालांकि, शीर्ष अदालत ने पूर्व राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को मौलिक अधिकार संबंधी याचिकाओं में प्रतिवादी के रूप में नामित किया।

सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों द्वारा नौ जुलाई को राष्ट्रपति भवन और कार्यालय पर धावा बोलने के बाद देश छोड़कर भाग गए गोटबाया को प्रतिवादी के रूप में नामित किया गया था क्योंकि राष्ट्रपति पद से उनके इस्तीफे और सिंगापुर भागने के बाद राष्ट्रपति की प्रतिरक्षा उन पर लागू नहीं होती है।

कम से कम तीन विश्वविद्यालय शिक्षाविदों, श्रीलंकाई तैराक और कोच जूलियन बोलिंग, सीलोन चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष चंद्र जयरत्ने, वैश्विक नागरिक समाज संगठन ‘ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल’ और उद्यमी जेहान कैनागा रेतना द्वारा दायर याचिकाओं में अधिकारियों को मौजूदा आर्थिक संकट के लिए जिम्मेदार मुख्य दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है।

याचिकाकर्ताओं ने तत्कालीन प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघे, पूर्व प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, पूर्व वित्त मंत्री बासिल राजपक्षे, राष्ट्रपति के पूर्व सचिव पी.बी. जयसुंदरा, सेंट्रल बैंक के पूर्व गवर्नर अजित निवार्ड कबराल और डब्ल्यू.डी. लक्ष्मण को प्रतिवादियों के रूप में नामित किया है।

प्रधान न्यायाधीश जयंत जयसूर्या की अध्यक्षता वाली पांच-न्यायाधीशों की पीठ ने विक्रमसिंघे को अदालती कार्यवाही से मुक्त कर दिया। पीठ ने राष्ट्रपति को इन मौलिक अधिकार याचिकाओं से संबंधित मामले की कार्यवाही से भी मुक्त कर दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी