विदेश की खबरें | तेल के जहाज में दोबारा लगी आग को बुझाने में जुटी श्रीलंकाई नौसेना, भारतीय जहाज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को रविवार तक पूरी तरह बुझा लिया गया था लेकिन इसमें एक बार फिर आग लगने के बाद मंगलवार को श्रीलंका और भारत के विमान और पोत इसे बुझाने में जुट गए हैं।

कोलंबो, आठ सितंबर श्रीलंका के पूर्वी तटीय क्षेत्र के नजदीक एक तेल टैंकर में लगी आग को रविवार तक पूरी तरह बुझा लिया गया था लेकिन इसमें एक बार फिर आग लगने के बाद मंगलवार को श्रीलंका और भारत के विमान और पोत इसे बुझाने में जुट गए हैं।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में कहा कि तेल टैंकर में दोबारा भड़की आग को काफी हद तक काबू कर लिया गया है।

यह भी पढ़े | Pakistan: पाकिस्तान में संगमरमर की खदान ढहने से 19 की मौत,.

एमटी न्यू डायमंड नामक यह टैंकर पनामा में पंजीकृत है और इसमें पिछले बृहस्पतिवार को आग लग गयी थी। यह जहाज दो लाख 70 हजार मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर कुवैत से भारत जा रहा था। श्रीलंका की नौसेना ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की थी कि जहाज के इंजन कक्ष में बॉयलर विस्फोट से फिलिपीन के एक नाविक की मौत हो गयी।

भारतीय जहाज पूर्वी जिले अम्पारा के संगमनकंदा के तट के नजदीक खड़े इस टैंकर में लगी आग पर काबू पाने के लिये श्रीलंकाई नौसेना की लगातार सहायता करते रहे ।

यह भी पढ़े | California Wildfire: कैलिफ़ोर्निया की जंगली आग का तांडव, राख तेज़ हवाओं के साथ उड़कर लॉस एंजेल्स तक पहुंची.

नौसेना ने एक बयान में कहा कि रविवार को आग पूरी तरह बुझा दी गई थी लेकिन बेहद उच्च तापमान के कारण आग दोबारा भड़क गई।

नौसेना ने कहा कि श्रीलंकाई नौसेना एवं वायु सेना, भारतीय नौसेना एवं तटरक्षक बल और अन्य हितधारकों से संबंधित जहाज एवं विमान दोबारा भड़की आग को काबू करने के लिए अपना आपदा प्रबंधन अभियान जारी रखे हुए हैं।

उल्लेखनीय है कि टैंकर में चालक दल के 23 सदस्य थे जिसमें 18 ​फिलिपीन के और पांच यूनान के नागरिक हैं, इनमें से 22 सदस्यों को टैंकर से सुरक्षित निकाल लिया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला