एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को शनिवार को गिरफ्तार किया और उनकी नाव जब्त कर ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध शिकार के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

कोलंबो, 19 फरवरी श्रीलंकाई नौसेना ने देश के जल क्षेत्र में अवैध शिकार करने के आरोप में छह भारतीय मछुआरों को शनिवार को गिरफ्तार किया और उनकी नाव जब्त कर ली। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है।

नौसेना ने एक बयान में कहा कि जाफना क्षेत्र में कोविलन लाइटहाउस के उत्तर पश्चिम समुद्र में शनिवार तड़के गश्त के दौरान इन लोगों को गिरफ्तार किया गया।

इसमें कहा गया है, ‘‘श्रीलंका नौसेना ने श्रीलंकाई जल क्षेत्र में अवैध शिकार करते हुए छह भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया जबकि एक नाव को जब्त कर लिया।’’

बयान के अनुसार उन्हें कोविलन लाइटहाउस के उत्तर-पश्चिम में समुद्र में उत्तरी नौसेना कमान से जुड़े चौथे ‘फास्ट अटैक फ्लोटिला’ (4 एफएएफ) के ‘फास्ट अटैक क्राफ्ट’ द्वारा की गई गश्त के दौरान पकड़ा गया।

बयान में कहा गया है कि इस महीने अब तक भारत के कम से कम 29 मछुआरों को गिरफ्तार किया गया है और छह नौकाओं को भी जब्त किया गया है।

इस महीने के दौरान श्रीलंकाई जलक्षेत्र में भारतीय मछुआरों की गिरफ्तारी संबंधी यह चौथी घटना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 19, 2022 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).