एजेंसी न्यूज

विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने उत्तरी जाफना प्रांत में डेफ्ट द्वीप के पास अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

विदेश की खबरें | श्रीलंकाई नौसेना ने अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, आठ फरवरी श्रीलंका ने उत्तरी जाफना प्रांत में डेफ्ट द्वीप के पास अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है। श्रीलंका की नौसेना ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह एक महीने के भीतर इस तरह की दूसरी घटना है।

श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि उसने तटरक्षक बल के साथ एक अभियान में बुधवार को श्रीलंकाई जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ रहे 19 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के साथ-साथ उनकी दो नौकाओं को भी जब्त कर लिया।

बयान के मुताबिक, पकड़े गए मछुआरों और उनकी दो नौकाओं को कांकेसंथुराई बंदरगाह ले जाया गया। इसमें कहा गया कि इस साल श्रीलंका की नौसेना ने अब तक 88 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और 12 भारतीय नौकाओं को भी जब्त किया है।

नौसेना ने आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए मछुआरों को अधिकारियों को सौंप दिया है।

वर्ष 2023 में श्रीलंका की नौसेना ने अपने जलक्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने के अलावा 35 नौकाओं को जब्त कर लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 08, 2024 04:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).