श्रीलंका की नौसेना ने 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है.
कोलंबो, छह नवंबर: श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछलियां पकड़ने के आरोप में कम से कम 15 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और उनकी दो नौकाओं को जब्त कर लिया है. एक आधिकारिक बयान में रविवार को यह जानकारी दी गई. नौसेना ने एक बयान में बताया कि मछुआरों को शनिवार को मन्नार द्वीप के उत्तर-पश्चिमी तट पर स्थित तलाईमन्नार के पास से गिरफ्तार किया गया था.
बयान में बताया गया कि मछुआरों को मत्स्य निरीक्षक को सौंपा जाएगा. दोनों पक्षों के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद श्रीलंकाई समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करना विवाद का विषय बना हुआ है. श्रीलंका और भारत ने दोनों देशों के बीच अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा चुनौतियों के मुद्दे पर हाल में बातचीत की थी.
नौसेना ने बताया कि 32वीं अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा बैठक में दोनों नौसेनाओं और उनके तट रक्षकों की भूमिकाओं पर चर्चा हुई. यह भी पढ़ें : Video: पाकिस्तान में लड़की ने अपने ड्राइवर से रचाई शादी, कारण जान रह जाएंगे दंग, देखें वीडियो
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के संबंधों में एक विवाद का कारण रहा है. श्रीलंकाई नौसेना के कर्मी कई मामलों में पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते है और श्रीलंका के जल क्षेत्र में प्रवेश करने के आरोप में उनकी नौकाओं को जब्त कर लेते हैं. पाक जलडमरूमध्य श्रीलंका से तमिलनाडु को अलग करने वाला एक जलडमरूमध्य है और इस जल क्षेत्र में बड़ी संख्या में मछलियां मिलती हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 06, 2022 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

