एजेंसी न्यूज

Sri Lanka: श्रीलंका की नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया.

Sri Lanka: श्रीलंका की नौसेना ने मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया
fishermen (Photo Credits Pixabay)

कोलंबो, 22 दिसंबर : श्रीलंका (Sri Lanka) की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 12 भारतीय मछुआरों (Indian fishermen) को गिरफ्तार किया. श्रीलंका की नौसेना ने एक बयान में कहा कि इन मछुआरों को बुधवार को उत्तरी जाफना जिले में वेट्टीलाइकेरनी के तट पर गिरफ्तार किया गया. बयान में कहा गया है कि उन्हें वर्तमान में कांकेसंथुराई मत्स्य बंदरगाह पर हिरासत में रखा गया है.

बयान के अनुसार, ‘‘श्रीलंका की नौसेना ने देश के समुद्री क्षेत्र में नौका से अवैध रूप से मछली पकड़ने के चलन को रोकने के लिए गश्त और अभियान बढ़ा दिया है. श्रीलंका की नौसेना ने 264 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है और इस साल मछली पकड़ने की 36 नौकाएं भी जब्त की हैं. भारत और श्रीलंका के बीच कई उच्च स्तरीय वार्ताओं के बावजूद भारतीय मछुआरों द्वारा श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में मछली पकड़ना एक समस्या बना हुआ है. यह भी पढ़ें : विदेश की खबरें | जेलेंस्की ने अमेरिकी कांग्रेस में कहा, ‘‘बाइडन के साथ बैठक में 10-बिंदुओं वाले ‘शांति सूत्र’ का प्रस्ताव रखा’’

पूर्व में श्रीलंका की नौसेना के कर्मियों ने पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी भी की थी और श्रीलंका के समुद्री क्षेत्र में प्रवेश की अवैध घटनाओं के आरोप में उनकी मछली पकड़ने की नौकाएं भी जब्त कर ली थीं. पाक जलडमरूमध्य एक संकरी पट्टी है जो तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करती है और यह दोनों देशों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से एक बेहतर स्थान है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 22, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).