एजेंसी न्यूज

IND vs SL, Asia Cup 2023 Final: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 50 रनों पर समेटा, मोहम्मद सिराज ने मचाया कोहराम

जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को पवेलियन भेजा. कोलंबो की बजाय इंग्लैंड की सी लग रही पिच पर सिराज को सिर्फ सही लैंग्थ से गेंदबाजी करनी थी. उन्होंने चौथे ओवर में पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाये. पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका और धनंजय डिसिल्वा उनके शिकार बने. निसांका ने प्वाइंट पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया.

IND vs SL, Asia Cup 2023 Final: फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को महज 50 रनों पर समेटा, मोहम्मद सिराज ने मचाया कोहराम
भारतीय क्रिकेट टीम ( Photo Credit: X Formerly As Twitter)

कोलंबो: मोहम्मद सिराज ने कहर बरपाता हुआ स्पैल डालकर छह विकेट चटकाये और एशिया कप फाइनल में रविवार को भारत के खिलाफ श्रीलंका की पूरी टीम 50 रन पर ढेर हो गई. बारिश के अनुमान के बावजूद श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया. मैच तीन बजे की बजाय बारिश के कारण 40 मिनट विलंब से शुरू हुआ. श्रीलंकाई बल्लेबाजों को सिराज के रूप में एक दूसरे ही तूफान का सामना करना पड़ा. उनकी गेंदबाजी के सामने श्रीलंका की टीम 15 . 2 ओवर ही टिक सकी जो भारत के खिलाफ वनडे में उनका दूसरा न्यूनतम स्कोर है.

एक ओवर में चार विकेट लेने वाले सिराज वनडे के इतिहास में चौथे गेंदबाज हो गए. वनडे क्रिकेट में सबसे तेजी से पारी के पांच विकेट लेने के श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज चमिंडा वास के रिकॉर्ड की भी उन्होंने बराबरी की. IND vs SL, Asia Cup 2023 Final Live Update: मोहम्मद सिराज ने श्रीलंका की तोड़ी कमर, फाइनल में टीम इंडिया को मिला 51 रन का लक्ष्य

जसप्रीत बुमराह ने पहले ओवर की तीसरी गेंद पर कुसल परेरा को पवेलियन भेजा. कोलंबो की बजाय इंग्लैंड की सी लग रही पिच पर सिराज को सिर्फ सही लैंग्थ से गेंदबाजी करनी थी.  उन्होंने चौथे ओवर में पहली, तीसरी, चौथी और छठी गेंद पर विकेट चटकाये. पाथुम निसांका, सदीरा समरविक्रमा, चरित असलांका और धनंजय डिसिल्वा उनके शिकार बने. निसांका ने प्वाइंट पर रविंद्र जडेजा को कैच थमाया.

समरविक्रमा पगबाधा आउट हुए जबकि असलांका ने फुललैंग्थ गेंद पर फुटवर्क का इस्तेमाल किये बिना कवर्स में ईशान किशन को कैच थमाया. डिसिल्वा ने सिराज की हैट्रिक नहीं होने दी लेकिन वह भी विकेट के पीछे केएल राहुल को कैच देकर अगली गेंद पर पवेलियन लौट गए. सिराज ने श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका और कुसल मेंडिस के भी विकेट लिये. सिराज का स्पैल होने के बाद हार्दिक पंड्या ने भी तीन विकेट चटकाये.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 17, 2023 05:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).