विदेश की खबरें | श्रीलंका सरकार ने 20वें संविधान संशोधन के मसौदे को राजपत्र में प्रकाशित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका सरकार ने 20वें संविधान संशोधन के मसौदे को राजपत्र में प्रकाशित किया है जो राष्ट्रपति के अधिकारों को कम करने वाले तथा संसद की भूमिका को मजबूत बनाने वाले 2015 में हुए 19वें संशोधन की जगह लेगा।

कोलंबो, चार सितंबर श्रीलंका सरकार ने 20वें संविधान संशोधन के मसौदे को राजपत्र में प्रकाशित किया है जो राष्ट्रपति के अधिकारों को कम करने वाले तथा संसद की भूमिका को मजबूत बनाने वाले 2015 में हुए 19वें संशोधन की जगह लेगा।

श्रीलंका में 1978 में शासन के पूरी तरह राष्ट्रपति व्यवस्था के तहत आने के बाद से संशोधन 19ए को सबसे प्रगतिशील लोकतंत्र समर्थक सुधार माना जा रहा था।

यह भी पढ़े | बांग्लादेश: BNP सुप्रीमो खालिदा जिया की जेल से रिहाई की अवधि और 6 महीने बढ़ी.

इसमें न्यायपालिका, लोकसेवा और चुनाव जैसे प्रमुख स्तंभों की स्वतंत्रता सुनिश्चित करके सरकार के प्रशासन को राजनीति से मुक्त करने के प्रावधान थे।

हालांकि नया 20वां संशोधन 19ए में राष्ट्रपति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रावधान को हटाकर उन्हें पूरी कानूनी छूट बहाल करने के प्रस्ताव वाला है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election: भारतीय नागरिक समेत 12 विदेशी लोगों पर 2016 के राष्ट्रपति चुनाव में अवैध तरीके से मतदान करने का लगा आरोप.

ऊर्जा मंत्री और सरकार के सह-प्रवक्ता उदय गम्मनपिला ने कहा कि 20ए को संसद में चर्चा तथा पारित करने के लिए कार्यसूची में रखे जाने से कम से कम तीन सप्ताह पहले इसे राजपत्र में प्रकाशित किये जाने का प्रावधान है।

उन्होंने कहा, ‘‘अगर मामले से जुड़े पक्ष उच्चतम न्यायालय में कानूनी प्रक्रिया शुरू करते हैं तो यह अवधि छह सप्ताह की हो सकती है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pune IAF Aircraft Incident: पुणे एयरपोर्ट पर वायुसेना के विमान की 'हार्ड लैंडिंग' के बाद रनवे बंद, इंडिगो, एयर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की 80 से अधिक उड़ानें रद्द; यात्री परेशान

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू