जरुरी जानकारी | श्रीलंका के न्यायालय ने अडाणी समूह की पवन ऊर्जा परियोजनाओं को लेकर सरकार से मांगा जवाब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने देश में पवन ऊर्जा परियोजनाओं के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने, मंत्रिमंडल और अडाणी समूह को तीन सप्ताह का समय दिया है। परियोजनाओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे एक समूह की याचिका पर न्यायालय ने जवाब तलब किया है।

कोलंबो, 19 जून श्रीलंका के उच्चतम न्यायालय ने देश में पवन ऊर्जा परियोजनाओं के खिलाफ दायर याचिका पर जवाब देने के लिए प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने, मंत्रिमंडल और अडाणी समूह को तीन सप्ताह का समय दिया है। परियोजनाओं के खिलाफ पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रहे एक समूह की याचिका पर न्यायालय ने जवाब तलब किया है।

श्रीलंका में अडाणी समूह की नवीकरणीय परियोजना में दो पवन ऊर्जा परियोजनाएं शामिल हैं। इसमें एक उत्तरपूर्वी जिले मन्नार में 250 मेगावाट और दूसरी उत्तर में पूनेरिन में 234 मेगावाट क्षमता की परियोजना हैं।

इसमें कुल निवेश 75 करोड़ अमेरिकी डॉलर अनुमानित है।

शीर्ष अदालत की तीन सदस्यीय पीठ ने मंगलवार को परियोजना के खिलाफ दायर याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए प्रधानमंत्री, मंत्रिमंडल और अडाणी समूह को तीन सप्ताह का समय दिया।

पर्यावरण अधिकार समूह ने अदालत में दावा किया था कि अडाणी पवन ऊर्जा परियोजना को श्रीलंका सरकार और भारत सरकार के स्तर पर हुई सहमति के तहत गठित उद्यम के रूप में मानने का मंत्रिमंडल का निर्णय अवैध है। इससे पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ प्रवासी पक्षियों की आबादी प्रभावित होगी।

उन्होंने मन्नार जिले के विद्दतलतिवू क्षेत्र को वन अभयारण्य क्षेत्र से बाहर करने की पर्यावरण मंत्री पवित्रा वन्नियाराच्ची की कार्रवाई को भी चुनौती दी है। समूह का कहना है कि यह कुछ और नहीं बल्कि परियोजना को सुविधाजनक बनाने के लिए उठाया गया कदम है।

दूसरी तरफ श्रीलंका सरकार का कहना है कि 2030 तक अपनी बिजली जरूरतों का 70 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों में पूरा करने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अडाणी समूह का निवेश महत्वपूर्ण है।

सरकार ने मई में पूर्वोत्तर क्षेत्र में 484 मेगावाट क्षमता की पवन ऊर्जा परियोजनाएं विकसित करने के लिए अडाणी ग्रीन एनर्जी के साथ 20 साल के बिजली खरीद समझौते को मंजूरी दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\