एजेंसी न्यूज

श्रीलंका की अदालत ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किये गये 18 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

श्रीलंका की अदालत ने 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया
Fishing | Representational image (Photo Credits: pxhere)

कोलंबो, 23 फरवरी श्रीलंका की एक अदालत ने इस महीने की शुरुआत में कथित तौर पर श्रीलंकाई जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किये गये 18 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मछुआरों को सात फरवरी को उत्तरी श्रीलंका के जाफना में डेल्फ्ट द्वीप के समुद्र तट से गिरफ्तार किया गया था।

जाफना में मजिस्ट्रेट ने बृहस्पतिवार को 18 मछुआरों को रिहा करते हुए मछली पकड़ने के लिए इस्तेमाल की गई नावों के दो चालकों को छह महीने जेल की सजा भी सुनवाई। नावों को जब्त करने का आदेश दिया गया।

जब मछुआरों को अदालत में पेश किया गया तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। मजिस्ट्रेट ने श्रीलंकाई नौसेना और जाफना में भारतीय उप उच्चायोग कार्यालय की सहायता से उनकी स्वदेश वापसी का आदेश दिया।

उत्तरी मछुआरा संगठनों ने 20 फरवरी को जाफना में भारतीय उप उच्चायोग कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन शुरू किया और श्रीलंकाई जल क्षेत्र में भारतीय मछुआरों द्वारा अवैध मछली पकड़ने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए हस्तक्षेप की मांग की।

श्रीलंकाई नौसेना ने इस महीने में अब तक 40 से अधिक भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया है। वर्ष 2023 के दौरान श्रीलंकाई नौसेना ने मछली पकड़ने की 35 नौकाओं समेत 240 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 06:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).