जरुरी जानकारी | श्रीलंकाई मंत्रिमंडल ने आर्थिक सुधार के लिए कई उपायों को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका की नकदी संकट से जूझ रही सरकार ने बड़ी कंपनियों पर 2.5 प्रतिशत सामाजिक योगदान कर लगाने सहित कई उपायों को मंजूरी दी है।

कोलंबो, 14 जून श्रीलंका की नकदी संकट से जूझ रही सरकार ने बड़ी कंपनियों पर 2.5 प्रतिशत सामाजिक योगदान कर लगाने सहित कई उपायों को मंजूरी दी है।

सरकार ने आर्थिक सुधार को सुगम बनाने और ऊर्जा एवं खाद्य संकट को कम करने के लिए सार्वजनिक क्षेत्र के अधिकांश कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित किया है।

श्रीलंका 1948 में ब्रिटेन से आजादी के बाद से सबसे भीषण आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

आर्थिक संकट के कारण भोजन, दवा, रसोई गैस और अन्य ईंधन, टॉयलेट पेपर और यहां तक ​​​​कि माचिस जैसी आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी पैदा हो गई है।

श्रीलंकाई लोगों को ईंधन और रसोई गैस खरीदने के लिए दुकानों के बाहर घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

श्रीलंका सरकार के मंत्रिमंडल की सोमवार को हुई बैठक में 12 करोड़ रुपये के सालाना कारोबार वाली कंपनियों पर 2.5 प्रतिशत कर लगाने के विधेयक को मंजूरी दी गई।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, 'सामाजिक योगदान उपकर' नाम का नया कर आयात, विनिर्माण, सेवा प्रदाताओं, थोक विक्रेताओं और खुदरा विक्रेताओं के व्यवसायों पर लागू होगा।

मंत्रिमंडल ने मौजूदा ऊर्जा संकट को कम करने के उद्देश्य से एक अन्य उपाय में सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए शुक्रवार को अवकाश घोषित करने को भी मंजूरी दी है।

हालांकि, यह स्वास्थ्य, बिजली एवं ऊर्जा, शिक्षा और रक्षा क्षेत्रों के कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।

मंत्रिमंडल ने खाद्य संकट को कम करने के लिए कृषि में संलग्न होने के लिए सरकारी अधिकारियों को अगले तीन महीनों के लिए प्रति सप्ताह एक दिन की छुट्टी देने को भी मंजूरी दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस