विदेश की खबरें | श्रीलंकाई एयरलाइंस ने यात्रियों से हवाईअड्डा पहुंचने के लिये टिकट, पासपोर्ट दिखाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. द्वीपीय राष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच सरकार समर्थक व सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत के बाद कोलंबो में सेना तैनात की गई और अधिकारियों ने देश भर में कर्फ्यू लगा दिया है। इन हालात को देखते हुए श्रीलंकाई एयरलाइंस ने सोमवार को यात्रियों से अनुरोध किया कि वे भंडारनाइके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बीआईए) पहुंचने के लिये जांच चौकियों पर अपनी हवाई टिकट और पासपोर्ट दिखायें।

कोलंबो, नौ मई द्वीपीय राष्ट्र में सियासी उथल-पुथल के बीच सरकार समर्थक व सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों की भिड़ंत के बाद कोलंबो में सेना तैनात की गई और अधिकारियों ने देश भर में कर्फ्यू लगा दिया है। इन हालात को देखते हुए श्रीलंकाई एयरलाइंस ने सोमवार को यात्रियों से अनुरोध किया कि वे भंडारनाइके अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा (बीआईए) पहुंचने के लिये जांच चौकियों पर अपनी हवाई टिकट और पासपोर्ट दिखायें।

श्रीलंकाई एयरलाइंस ने यात्रियों, विशेषकर विदेशी यात्रियों को आश्वस्त करते हुए ट्वीट किया, “श्रीलंका में मौजूदा हालात देखते हुए कोलंबो से रवाना हो रहे यात्री बीआईए पहुंचने के लिये जांच चौकियों पर सुरक्षाकर्मियों को अपने हवाई टिकट व पासपोर्ट दिखा सकते हैं।”

श्रीलंका 1948 में ब्रिटिश राज से आजाद होने के बाद से अब तक के सबसे अभूतपूर्व आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।

यह संकट मुख्य रूप से विदेशी मुद्रा की कमी के कारण पैदा हुआ जिसका अर्थ है कि देश मुख्य खाद्य पदार्थों और ईंधन के आयात के लिए भुगतान नहीं कर पा रहा है।

नौ अप्रैल से पूरे श्रीलंका में हजारों प्रदर्शनकारी सड़कों पर हैं, क्योंकि सरकार के पास आयात के लिए धनराशि खत्म हो गई है। आवश्यक वस्तुओं की कीमतें आसमान छू रही हैं।

राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे के कार्यालय के बाहर सरकार विरोधी प्रदर्शनकारियों पर प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे के समर्थकों द्वारा हमला किया गया। इस झड़प में कम से कम 130 लोग घायल हो गए थे जिसके बाद अधिकारियों ने राष्ट्रव्यापी कर्फ्यू की घोषणा करते हुए राजधानी कोलंबो में सैनिकों को तैनात कर दिया। इसके कुछ घंटों बाद ही प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका