खेल की खबरें | अगस्त में लंका प्रीमियर लीग का आयोजन करना चाहता है श्रीलंका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) आठ से 22 अगस्त के बीच अपने पहले टी20 लीग के आयोजन को लेकर आश्वस्त है भले ही सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे फिर से खोलने की तिथि एक अगस्त तक बढ़ा दी है।

कोलंबो, दो जुलाई श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) आठ से 22 अगस्त के बीच अपने पहले टी20 लीग के आयोजन को लेकर आश्वस्त है भले ही सरकार ने कोविड-19 महामारी के कारण देश के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे फिर से खोलने की तिथि एक अगस्त तक बढ़ा दी है।

एसएलसी को टूर्नामेंट के आयोजन के लिये खेल मंत्रालय से हरी झंडी मिल चुकी है लेकिन लंका प्रीमियर लीग (एलपीएल) का भविष्य देश की सीमाएं खोलने के सरकार के फैसले पर निर्भर करेगा।

यह भी पढ़े | विश्व कप-2011 फिक्सिंग मामला, श्रीलंका के पूर्व कप्तान कुमार संगकारा से होगी पूछताछ.

श्रीलंका क्रिकेट के सचिव एशले डिसिल्वा ने ईएसपीएनक्रिकइन्फो से कहा, ‘‘हम महामहिम (राष्ट्रपति गोटाबाया राजपक्षे) से बात करने की उम्मीद कर रहे हैं और देखते हैं कि किसी नतीजे पर पहुंचते हैं या नहीं। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘श्रीलंका ने क्षेत्र के अन्य देशों की तुलना में कोरोना वायरस को रोकने के लिये बहुत अच्छा काम किया है और इसलिए विदेशी खिलाड़ी इस टूर्नामेंट में भाग लेने में दिलचस्पी दिखा रहे हैं। ’’

यह भी पढ़े | इरफान पठान का बड़ा खुलासा, कहा- मुझे नंबर-3 पर प्रमोट करने का आइडिया सचिन तेंदुलकर का था, ग्रेग चैपल का नहीं.

श्रीलंका में कोरोना वायरस के 2000 से अधिक ही मामले सामने आये जिसमें 1700 से अधिक स्वस्थ हो चुके हैं।

फ्रेंचाइजी आधारित श्रीलंका प्रीमियर लीग में पांच टीमों के भाग लेने की संभावना है।

इस टूर्नामेंट की अवधि भारत के दौरे पर निर्भर करेगी जो अभी स्थगित कर दिया गया है। दोनों बोर्ड अगस्त में इसके आयोजन के लिये विकल्पों पर विचार कर रहे हैं।

डिसिल्वा ने कहा, ‘‘अभी हम टूर्नामेंट में 23 मैचों के आयोजन की सोच रहे हैं लेकिन अगर भारत खेलने के लिये तैयार हो जाता है तो हो सकता है कि हम 13 मैचों का ही आयोजन करें। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज