विदेश की खबरें | श्रीलंका चीन को एक लाख विलुप्तप्राय बंदर निर्यात करने के फैसले पर रोक लगाएगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंका ने चीन को एक लाख विलुप्तप्राय टोक मकाक बंदरों का निर्यात करने के फैसले पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। पर्यावरण हितैषी समूहों की ओर से इस निर्यात के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल ने सोमवार को अपीलीय अदालत को इस निर्णय से अवगत कराया।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

कोलंबो, 26 जून श्रीलंका ने चीन को एक लाख विलुप्तप्राय टोक मकाक बंदरों का निर्यात करने के फैसले पर रोक लगाने का निर्णय लिया है। पर्यावरण हितैषी समूहों की ओर से इस निर्यात के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन के बीच श्रीलंका के अटॉर्नी जनरल ने सोमवार को अपीलीय अदालत को इस निर्णय से अवगत कराया।

प्राणि उद्यान से जुड़ी और पशु प्रजनन से संबंधित चीन की एक निजी कंपनी ने श्रीलंका के कृषि मंत्रालय से कुछ महीने पहले इस संबंध में अनुरोध किया था।

श्रीलंका, आरएआरई श्रीलंका, जस्टिस फॉर एनिमल और अन्य ने अपीलीय अदालत में कृषि मंत्री महिंदा अमरवीरा के बयान के हवाले से कहा कि टोक मकाक बंदरों को श्रीलंका से चीन को निर्यात करने की योजना बनाई जा रही थी।

याचिकाकर्ताओं ने अपीलीय न्यायालय से हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए कहा कि श्रीलंका से चीन को टोक मकाक बंदरों के प्रस्तावित निर्यात को रोकने के लिए आदेश जारी किया जाए।

आज जब मामला उठाया गया तो अटॉर्नी जनरल ने खुली अदालत में कहा कि उन्हें वन्यजीव और संरक्षण विभाग से जानकारी मिली है कि वे बंदरों को चीन को निर्यात करने की दिशा में आगे कार्रवाई नहीं करेंगे।

अमरवीरा का मत था कि बंदरों के निर्यात से श्रीलंकाई किसानों को अपनी फसल की रक्षा करने में मदद मिलेगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 58वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदों को मजबूत करना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Toss And Scorecard: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Norovirus Outbreak On Cruise Ship: क्रूज शिप पर नोरोवायरस का कहर, यात्री की मौत के बाद 1700 से ज्यादा लोग फंसे, जहाज को किया गया क्वारंटीन