एजेंसी न्यूज

श्रीलंका में तीन महीने के COVID-19 लॉकडाउन के बाद सोमवार से खुलेंगे स्कूल

श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के चलते 115 दिन बंद रहने के बाद सोमवार से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

श्रीलंका में तीन महीने के COVID-19 लॉकडाउन के बाद सोमवार से खुलेंगे स्कूल
स्कूल| प्रतीकात्मक तस्वीर| (Photo Credit- PTI)

कोलंबो: श्रीलंका में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण लागू लॉकडाउन के चलते 115 दिन बंद रहने के बाद सोमवार से स्कूलों को चरणबद्ध तरीके से खोला जाएगा. शिक्षा मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी.

यह भी पढ़े | Worldwide Covid-19 Pandemic Update: विश्वभर में कोरोना महामारी के मामले हुए 1.11 करोड़ के पार, संक्रमितों का आकंडा 5.28 लाख से अधिक.

देश में कोरोना वायरस संक्रमण का पहला मामला सामने आने के बाद मार्च के मध्य में स्कूलों को बंद कर दिया गया था. मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव रंजीत चंद्रशेखर ने कहा कि कक्षा पांच,11 और 13 के छात्र सोमवार से स्कूल जाना शुरू कर देंगे.

यह भी पढ़े | नेपाल में कई चीनी कंपनियां विकास के काम में जुटीं, दोनों देशों के बीच आदान-प्रदान जारी.

अधिकारी ने बताया कि अगले चरण में कक्षा 12 और 10 के छात्र 20 जुलाई से स्कूल आएंगे. कक्षा 3,4,6,7,8 और 9 के छात्र 27 जुलाई को स्कूल आना शुरू करेंगे. अंतिम चरण 10 अगस्त को होगा और कक्षा 1 और 2 के बच्चे स्कूल आना शुरू करेंगे.

उन्होंने कहा,‘‘माता-पिता को सख्ती से सलाह दी जाती है कि वे बुखार, खांसी और फ्लू होने पर बच्चों को स्कूल नहीं भेजें.’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2020 08:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).