एजेंसी न्यूज

SL vs IND: कोच ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंका टीम के डाटा विश्लेषक GT Niroshan भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव

श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरूवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है.

SL vs IND: कोच ग्रांट फ्लावर के बाद श्रीलंका टीम के डाटा विश्लेषक GT Niroshan भी हुए कोविड-19 पॉजिटिव
श्रीलंका क्रिकेट टीम (Photo Credits: Instagram)

कोलंबो, नौ जुलाई: श्रीलंकाई टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को भारत के खिलाफ सीमित ओवर की श्रृंखला से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है. देश के क्रिकेट बोर्ड ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. बल्लेबाजी कोच ग्रांट फ्लावर गुरूवार को वायरस की चपेट में आ गये थे और उनके बाद कोविड-19 पॉजिटिव आने का यह दूसरा मामला है.

श्रीलंका क्रिकेट ने बयान में कहा, ‘‘श्रीलंकाई राष्ट्रीय टीम के डाटा विश्लेषक जीटी निरोशन को कोविड-19 पॉजिटिव पाया गया है.’’ इसमें कहा गया, ‘‘ग्रांट फ्लावर के कोविड-19 पॉजिटिव आने के बाद राष्ट्रीय खिलाड़ियों, कोचों और सहयोगी स्टाफ का कल पीसीआर परीक्षण कराया गया था जिसमें जी टी निरोशन पॉजिटिव आये.’’

यह भी पढ़ें- SL vs IND: युवजेंद्र चहल ने भरी हुंकार, कहा- इस श्रृंखला में आपको अधिक आत्मविश्वास से भरा युवजेंद्र दिखेगा

बयान के अनुसार, ‘‘निरोशन मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार इलाज करा रहे हैं.’’ श्रीलंका को भारत के खिलाफ छह मैचों की सफेद गेंद की श्रृंखला (तीन वनडे और तीन टी20) खेलनी है जो 13 जुलाई से शुरू हो रही है. फ्लावर इंग्लैंड से लौटने के बाद कड़े पृथकवास में हैं.

श्रीलंकाई टीम के इंग्लैंड से लौटने के 48 घंटे बाद फ्लावर को पॉजिटिव पाया गया था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2021 04:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).