विदेश की खबरें | आर्थिक आजादी हासिल करने के लिए ‘मुश्किल लेकिन जरूरी’ फैसले ले श्रीलंका : अमेरिका

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अमेरिका ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका से दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाने हेतु ‘‘ कठिन लेकिन आवश्यक’’ निर्णय लेने का आग्रह किया।

वाशिंगटन, 23 अक्टूबर अमेरिका ने बृहस्पतिवार को श्रीलंका से दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को सुरक्षित बनाने हेतु ‘‘ कठिन लेकिन आवश्यक’’ निर्णय लेने का आग्रह किया।

अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के अगले सप्ताह कोलंबो यात्रा पर जाने से पहले दक्षिण एवं मध्य एशियाई मामलों के प्रमुख उप सहायक सचिव डीन थॉम्पसन ने पत्रकारों से कहा कि अमेरिका सतत आर्थिक विकास के अपने साझा लक्ष्यों और स्वतंत्र और एवं मुक्त हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए श्रीलंका के साथ साझेदारी करना चाहता है।

यह भी पढ़े | US Presidential Election 2020: आखिरी प्रेसिडेंशियल डिबेट में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बाइडन ने कोरोनो वायरस से हुई मौतों के लिए डोनाल्ड ट्रंप को ठहराया जिम्मेदार.

हिंद-प्रशांत एक जैव-भौगोलिक क्षेत्र है, जिसमें दक्षिण चीन सागर सहित हिंद महासागर और पश्चिमी एवं मध्य प्रशांत महासागर शामिल हैं। चीन लगभग पूरे दक्षिण चीन सागर पर दावा करता है, हालांकि ताइवान, फिलीपींस, ब्रुनेई, मलेशिया और वियतनाम इसके कुछ हिस्सों पर दावा करते हैं।

थॉम्पसन ने अप्रत्यक्ष रूप से चीन का जिक्र करते हुए कहा, ‘‘ श्रीलंका के साथ हमारी दीर्घकालिक साझेदारी को मजबूत करने और इस क्षेत्र के लिए हमारी दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को सुदृढ बनाने के हित में, हम श्रीलंका को आर्थिक विकास के लिए भेदभावपूर्ण एवं अपारदर्शी प्रथाओं के विपरीत पारदर्शी एवं सतत विकल्पों की समीक्षा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

यह भी पढ़े | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पर्यावरण पर की चर्चा, कहा- भारत को देखो कितना गंदा है, वहां की हवा कितनी गंदी है..

उन्होंने कहा, ‘‘ हम श्रीलंका से दीर्घकालिक समृद्धि के लिए अपनी आर्थिक स्वतंत्रता को सुरक्षित करने के लिए कठिन लेकिन आवश्यक निर्णय लेने की अपील करते हैं और हम उसके आर्थिक विकास और उत्थान के लिए श्रीलंका के साथ साझेदारी करने को तैयार हैं।’’

थॉम्पसन ने बताया कि मजबूत, स्वतंत्र और लोकतांत्रिक श्रीलंका के लिए अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराने के लिए पोम्पिओ कोलंबो में श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे और विदेश मंत्री दिनेश गुणावर्द्धने से मुलाकात करेंगे।

निहारिका नरेश

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान