खेल की खबरें | मैथ्यूज की शतकीय पारी से श्रीलंका ने बांग्लादेश के खिलाफ चार विकेट पर 258 रन बनाये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दिन का खेल खत्म होते समय मैथ्यूज 114 और अनुभवी दिनेश चांदीमल 34 रन बनाकर खेल रहे थे।

दिन का खेल खत्म होते समय मैथ्यूज 114 और अनुभवी दिनेश चांदीमल 34 रन बनाकर खेल रहे थे।

कुशल मेंडिस ने भी 54 रन की पारी खेलने के साथ तीसरे विकेट के लिए मैथ्यू के साथ 92 रन की साझेदारी की।

श्रीलंका के कप्तान दिमुथ करुणारत्ने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन वह ऑफ स्पिनर नईम हसन के खिलाफ संघर्ष करते दिखे।

पिछले साल फरवरी के बाद अपना पहला टेस्ट खेल रहे नईम ने अंतत: करुणारत्ने को नौ रन के निजी स्कोर पर पगबाधा आउट करके बांग्लादेश को पहली सफलता दिलाई।

दूसरे छोर से ओशादा फर्नांडो  ने नियमित अंतराल पर बाउंड्री लगाई। उन्होंने लांग आन पर छक्का भी जड़ा लेकिन लंच से ठीक पहले नईम की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने डीआरएस का सहारा भी लिया लेकिन तीसरे अंपायर का फैसला भी गेंदबाज के पक्ष में गया। उन्होंने 36 रन बनाए।

इसके बाद मेंडिस और मैथ्यूज ने शानदार साझेदारी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। इस दौरान मेंडिस ने ताइजुल इस्लाम (73 रन पर एक विकेट) की गेंद पर एक रन लेकर 93 गेंद पर अपना 13 अर्धशतक पूरा किया।

इसके कुछ समय के बाद मैथ्यूज ने भी 111 गेंद में अपना अर्धशतक पूरा किया।

दिन के आखिरी सत्र की पहली गेंद पर ताइजुल ने मेंडिस को चलता किया। अनुभवी शाकिब अल हसन ने धनंजय डि सिल्वा (छह रन) को शाकिब अल हसन (27 रन पर एक विकेट) को पवेलियन की राह दिखायी।

श्रीलंका का स्कोर चार विकेट पर 183 रन होने के बाद मेंडिस और चांदीमल ने टीम को कोई और नुकसान नहीं होने दिया और 75 रन की अटूट साझेदारी कर मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

  मैथ्यूज ने बायें हाथ के तेज गेंदबाज शरीफुल इस्लाम के खिलाफ एक रन लेकर 183 गेंद में अपना शतक पूरा किया। पिछले साल जनवरी के बाद यह उनकी पहली शतकीय पारी है।

मैच से पहले जाहुर अहमद चौधरी स्टेडियम में आस्ट्रेलिया के पूर्व टेस्ट क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की याद में एक मिनट का मौन रखा गया। शनिवार रात आस्ट्रेलिया के टाउन्सविले शहर में सड़क दुर्घटना में साइमंड्स की मौत हो गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Live Score Update: चेन्नई में भारत बनाम जिम्बाब्वे के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs Zimbabwe, 48th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

West Indies vs South Africa, 47th Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को 9 विकेट से रौंदा, सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें WI बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\