T20 World Cup 2022: श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 144 रन पर रोका

स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने टी20 विश्वकप के सुपर-12 के मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया.

ब्रिसबेन, 1 नवंबर : स्पिनर वानिंदु हसरंगा की अगुवाई में गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से श्रीलंका ने टी20 विश्वकप के सुपर-12 के मैच में मंगलवार को यहां अफगानिस्तान को आठ विकेट पर 144 रन पर रोक दिया. अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अच्छी शुरुआत की लेकिन इसके बाद उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाए. उसकी तरफ से सलामी बल्लेबाज रहमानुल्ला गुरबाज ने 28 और उस्मान गनी ने 27 रन बनाए. श्रीलंका के लिए हसरंगा ने चार ओवर में 13 रन देकर तीन विकेट जबकि तेज गेंदबाज लाहिरू कुमारा ने चार ओवर में 30 रन देकर दो विकेट लिए.

पहले दो ओवरों में गेंद स्विंग कर रही थी लेकिन इसके बाद श्रीलंकाई गेंदबाज पावर प्ले के ओवरों में अपनी लेंथ पर नियंत्रण नहीं रख पाए. गुरबाज ने इस बीच आक्रामक रवैया अपनाया. इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने कासुन रजिता पर छक्का लगाया और इसके बाद भी अपने तूफानी तेवर जारी रखे जिससे अफगानिस्तान ने पावर प्ले के छह ओवरों में 42 रन बनाए. पावर प्ले के तुरंत बाद कुमारा ने हालांकि श्रीलंका को पहली सफलता दिलाई. गुरबाज बड़ी पारी खेलने की स्थिति में दिख रहे थे लेकिन कुमारा ने उनके बल्ले और पैड के बीच से गेंद निकालकर उन्हें बोल्ड कर दिया. यह भी पढ़ें : Rahul Dravid Backs KL Rahul: सलामी बल्लेबाज केएल राहुल के समर्थन में उतरे कोच द्रविड़, दिनेश कार्तिक पर भी कही ये बात

इसके बाद स्पिनरों ने जिम्मा संभाला और रन गति पर अंकुश लगाया. गनी ने इस बीच कुमारा पर लांग ऑफ पर छक्का लगाया. इसके बाद उन्होंने हसरंगा पर छक्का लगाने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर कैच थमा दिया. कुमारा ने इसके बाद इब्राहिम जादरान (22) के रूप में अपना दूसरा विकेट लिया. कप्तान मोहम्मद नबी (13) भी देर तक नहीं टिक पाए. श्रीलंका का क्षेत्ररक्षण अच्छा नहीं था लेकिन इसके बावजूद अफगानिस्तान अंतिम 30 गेंदों पर केवल 40 रन बना पाया और इस बीच उसने पांच विकेट गंवाए.

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Weather Alert: बिहार के 17 जिलों में बारिश, वज्रपात और आंधी का येलो अलर्ट; 40 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं, जानें अगले 72 घंटों का पूर्वानुमान

Mumbai Rape Case: तकनीकी जांच से मिले सुराग के बाद मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, रेप के मामलों में 30 साल से फरार दो आरोपी गिरफ्तार

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड