श्रीलंका सोमवार से हटा रहा है देशव्यापी कर्फ्यू
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
कोलंबो, 25 अप्रैल श्रीलंका कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए देश भर में लगाए गए कर्फ्यू को सोमवार को हटा रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि देश में संक्रमण के मामले 400 को पार कर गए हैं। देश में संक्रमण के सर्वाधिक 49 मामले शुक्रवार को दर्ज किए गए थे। श्रीलंका के नौसैन्य प्रतिष्ठान में कोविड-19 के 30 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमण के मामले बढ़े हैं।
देश में शुक्रवार तक संक्रमण के कुल 414 मामले थे। इनमें से 100 लोग पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं वहीं सात लोगों की मौत हो चुकी है।
देश की पुलिस की ओर से शनिवार को जारी बयान के अनुसार 27 अप्रैल को सुबह पांच बजे से कर्फ्यू हटा लिया जाएगा। हालांकि जानकारों का कहना है कि कर्फ्यू फिर से लगाया जा सकता है और इस संबंध में सप्ताहांत में अधिकारी नया आदेश जारी कर सकते हैं।
देश में 20 मार्च से 24 घंटे का कर्फ्यू लागू है। संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के कारण सरकार ने सोमवार को देशव्यापी कर्फ्यू में ढील देने का विचार त्याग दिया था और इसे 27 अप्रैल तक के लिए बढ़ा दिया था।
कुछ क्षेत्रों में संक्रमण का खतरा कम होने के कारण कर्फ्यू में ढील दी गई थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2020 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

