विदेश की खबरें | श्रीलंका ने सात भारतीय मछुआरों को रिहा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार सात भारतीय मछुआरों को बुधवार को रिहा कर दिया गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।
कोलंबो, चार सितंबर श्रीलंकाई नौसेना द्वारा उसके जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के आरोप में गिरफ्तार सात भारतीय मछुआरों को बुधवार को रिहा कर दिया गया। श्रीलंका में भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी।
भारतीय उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ घर लौटने की राह पर! सात भारतीय मछुआरों को श्रीलंका से भारत भेजा जा रहा है।’’
श्रीलंकाई नौसेना द्वारा गिरफ्तार किये गये 30 भारतीय मछुआरों को पिछले महीने रिहा किया गया था।
मछुआरों का मुद्दा भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में एक विवादास्पद विषय है। श्रीलंकाई नौसेना के जवान पाक जलडमरूमध्य में भारतीय मछुआरों पर गोलीबारी करते हैं तथा कई बार वे श्रीलंकाई जलक्षेत्र में कथित रूप से प्रवेश करने पर उनकी नौकाओं को जब्त भी कर लेते हैं।
श्रीलंका का दावा है कि भारतीय अधिकारी भी इसी तरह का रवैया अपनाते हैं।
पाक जलडमरूमध्य, तमिलनाडु को श्रीलंका से अलग करने वाली एक संकरी जल पट्टी है, जो दोनों देशों के मछुआरों के लिए मछली पकड़ने के लिहाज से एक समृद्ध क्षेत्र है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 04, 2024 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

