जरुरी जानकारी | श्रीलंका हमारा पक्का दोस्त, आर्थिक संबंधों की मजबूती के लिए प्रतिबद्धः भारत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारत ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को अपना 'पक्का दोस्त' बताते हुए कहा बृहस्पतिवार को कहा कि वह आपसी लाभ के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

कोलंबो, आठ दिसंबर भारत ने आर्थिक संकट में फंसे श्रीलंका को अपना 'पक्का दोस्त' बताते हुए कहा बृहस्पतिवार को कहा कि वह आपसी लाभ के लिए श्रीलंका के साथ द्विपक्षीय आर्थिक भागीदारी को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।

श्रीलंका स्थित भारतीय उच्चायोग ने यह बयान श्रीलंकाई राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के उस वक्तव्य के बाद दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि ऋण पुनर्गठन के लिए भारत के साथ हुई बातचीत 'सफल' रही है।

विक्रमसिंघे ने सोमवार को श्रीलंका आर्थिक सम्मेलन 2022 के उद्घाटन समारोह में कहा था कि ऋण पुनर्गठन पर भारत के साथ बातचीत सफल रही है और जल्द ही चीन के साथ भी इस संबंध में चर्चा शुरू होगी।

गहरे वित्तीय संकट से जूझ रहा श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) से 2.9 अरब डॉलर का राहत पैकेज पाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इसके लिए वह भारत एवं चीन जैसे बड़े कर्जदाता देशों से आश्वासन पाने की कोशिश में है।

श्रीलंका राष्ट्रपति के इस बयान पर भारतीय उच्चायोग ने एक ट्वीटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "भारत श्रीलंका का एक पक्का दोस्त बना रहेगा और उसके साथ खड़ा रहेगा। हम आपसी हित के लिए द्विपक्षीय आर्थिक भागीदारी को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।"

साल की शुरुआत में श्रीलंका के सामने वित्तीय संकट पैदा होने पर भारत ने करीब चार अरब डॉलर की मदद ऋणसुविधा एवं अन्य तरीकों से की है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज