एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने दी टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 247 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी टेस्ट हार 2017 में नागपुर में मिली थी जिसमें भारत ने उसे पारी और 239 रन से शिकस्त दी थी।

खेल की खबरें | श्रीलंका को ऑस्ट्रेलिया ने दी टेस्ट क्रिकेट में सबसे बड़ी हार

श्रीलंकाई टीम फॉलोऑन खेलते हुए अपनी दूसरी पारी में 247 रन पर ढेर हो गई। इससे पहले उसकी सबसे बड़ी टेस्ट हार 2017 में नागपुर में मिली थी जिसमें भारत ने उसे पारी और 239 रन से शिकस्त दी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी छह विकेट पर 654 रन के स्कोर पर घोषित की थी जबकि श्रीलंका पहली पारी में 165 रन पर सिमट गई थी।

ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर मैथ्यू कुहनेमैन और नाथन लियोन ने दोनों पारियों में श्रीलंका की कमजोर बल्लेबाजी को ध्वस्त करते हुए मिलकर 16 विकेट झटके।

कुहनेमैन ने पहली पारी में पांच विकेट चटकाए थे, उन्होंने 149 रन देकर नौ विकेट हासिल किए जो टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

श्रीलंका ने लंच से पहले एक सत्र में आठ विकेट गंवाये। उसने लंच और चाय के बीच सात विकेट खो दिए। ऑस्ट्रेलिया ने शानदार गेंदबाजी और बेहतरीन क्षेत्ररक्षण से अपना दबदबा कायम रखा।

दिनेश चांडीमल एकमात्र खिलाड़ी थे जो एक छोर पर डटे थे जिन्होंने 72 रन बनाए जबकि नौवें नंबर पर बल्लेबाजी करने वाले जेफरी वांडरसे ने दूसरी पारी में अर्धशतक बनाया। वांडरसे ने 47 गेंद में सात चौकों और दो छक्कों की मदद से 53 रन की तेज पारी खेली जिसने स्पष्ट कर दिया कि पिच में कोई कमी नहीं थी, बस संयम से खेलने की जरूरत थी।

गॉल में बृहस्पतिवार में शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट से पहले श्रीलंका के अंतिम एकादश में बदलावों की उम्मीद है।

कप्तान धनंजय डिसिल्वा ने वार्ने-मुरली ट्रॉफी हासिल करने की बात की जिसे श्रीलंका ने 2019 में गवा दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 01, 2025 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).