विदेश की खबरें | श्रीलंका : श्रमिक वर्ग पर केंद्रित गठबंधन के साथ राष्ट्रपति पद के प्रमुख दावेदार बने हैं दिसानायके
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ‘नेशनल पीपुल्स पावर’ गठबंधन के नेता और उसके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि वह उन लोगों की सेवा कर रहे हैं जो 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपदस्थ करने वाले जन प्रदर्शनों का हिस्सा थे। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे पर आर्थिक बदहाली का आरोप लगाया था जिसके कारण देश में ईंधन, रसोई गैस, दवाओं और खाद्य पदार्थ जैसे आवश्यक सामान की भारी किल्लत हो गयी थी।
‘नेशनल पीपुल्स पावर’ गठबंधन के नेता और उसके राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार अनुरा कुमारा दिसानायके ने कहा कि वह उन लोगों की सेवा कर रहे हैं जो 2022 में तत्कालीन राष्ट्रपति गोटबाया राजपक्षे को अपदस्थ करने वाले जन प्रदर्शनों का हिस्सा थे। प्रदर्शनकारियों ने राजपक्षे पर आर्थिक बदहाली का आरोप लगाया था जिसके कारण देश में ईंधन, रसोई गैस, दवाओं और खाद्य पदार्थ जैसे आवश्यक सामान की भारी किल्लत हो गयी थी।
दिसानायके ने कहा, ‘‘हमारे देश के लोगों को बदलाव की बड़ी उम्मीद है। वे बदलाव चाहते हैं और हम बदलाव के प्रतिनिधि हैं। बाकी के सभी उम्मीदवार पुरानी, नाकाम, पारंपरिक व्यवस्था के प्रतिनिधि हैं।’’
श्रीलंका में 2022 में राष्ट्रपति के रूप में गोटबाया राजपक्षे के देश को आर्थिक संकट से निकालने में असमर्थ रहने के बाद विद्रोह फैल गया था, जिसके बाद रानिल विक्रमसिंघे को अस्थायी राष्ट्रपति चुना गया था। विक्रमसिंघे की जीत में राजपक्षे परिवार के सदस्यों की अहम भूमिका थी।
आलोचकों का कहना है कि सत्ता से बाहर होने से पहले सरकार में अलग-अलग पद पर आसीन राजपक्षे परिवार के सदस्यों को संसद के माध्यम से विक्रमसिंघे द्वारा पारित कानूनों के समर्थन के बदले में उनका संरक्षण प्राप्त हुआ।
दिसानायके कहा कि बदलाव की लोगों की उम्मीद पूरी नहीं हुई क्योंकि प्रदर्शनकारियों के पास राष्ट्रपति को अपदस्थ करने के अलावा कोई योजना नहीं थी।
एनपीपी राजनीतिक दलों, युवा समूहों, महिला समूहों, श्रमिक संघों और अन्य नागरिक समाज समूहों समेत 21 अलग समूहों का एक राजनीतिक आंदोलन है। दिसानायके की मूल पार्टी ‘पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट’ है जो एनपीपी गठबंधन का अहम घटक है।
श्रीलंका में राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव 21 सितंबर को होगा। रिकॉर्ड 39 उम्मीदवारों के नामांकन को मंजूरी दी गयी है। हालांकि, एक उम्मीदवार की मौत हो गयी है। विक्रमसिंघे भी चुनावी दौड़ में शामिल हैं।
राजनीतिक विश्लेषक जेहान परेरा ने कहा कि हाल में हुए चुनाव पूर्व सर्वेक्षण में दिसानायके को उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वियों के मुकाबले अच्छी-खासी बढ़त मिली है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 01:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

