खेल की खबरें | श्रीलंका पांचवें स्थान के प्लेऑफ में, स्कॉटलैंड को हराकर 13वें स्थान पर रहा युगांडा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. दुनिथ वालालगे की कप्तानी पारी से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पांचवें स्थान के प्लेऑफ में जगह बनायी।

नॉर्थ साउंड, 31 जनवरी दुनिथ वालालगे की कप्तानी पारी से श्रीलंका ने दक्षिण अफ्रीका को 65 रन से हराकर आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के पांचवें स्थान के प्लेऑफ में जगह बनायी।

टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले वालालगे ने इस मैच में बल्ले से कमाल दिखाया तथा 130 गेंदों पर 113 रन की पारी खेली जिससे श्रीलंका ने छह विकेट पर 232 रन बनाये। इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 167 रन पर आउट हो गयी।

वालालगे ने शीर्ष क्रम लड़खड़ाने के बाद रानुदा सोमारत्ने (नाबाद 57) के साथ पांचवें विकेट के लिये 130 रन की साझेदारी करके टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।

दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने नियमित अंतराल में विकेट गंवाये। उसकी तरफ से गेरहार्ड मारी ने सर्वाधिक 44 रन बनाये।

उधर युगांडा ने बारिश से प्रभावित मैच में स्कॉटलैंड को डकवर्थ लुईस पद्वति से 51 रन से हराकर 13वां स्थान हासिल किया।

युगांडा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 34.4 ओवर में 226 रन बनाये। उसकी तरफ से रोनाल्ड लुटाया ने सर्वाधिक 64 रन का योगदान दिया जबकि स्कॉटलैंड के लिये बायें हाथ के स्पिनर जेमी केयर्न्स ने 24 रन देकर छह विकेट लिये।

बारिश के कारण स्कॉटलैंड के सामने 36 ओवर में 222 रन का लक्ष्य रखा गया लेकिन उसकी टीम 32.3 ओवर में 170 रन पर आउट हो गयी। युगांडा के लिये जुमा मियाजी ने चार और क्रिस्टोफर किडेगा ने तीन विकेट लिये।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\