एजेंसी न्यूज

खेल की खबरें | श्रीलंका ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया जिससे श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना विकेट खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया।

खेल की खबरें | श्रीलंका ने एकमात्र टेस्ट में अफगानिस्तान को 10 विकेट से हराया

पहली पारी में 198 रन बनाने वाला अफगानिस्तान दूसरी पारी में 296 रन पर सिमट गया जिससे श्रीलंका को 56 रन का लक्ष्य मिला जो उसने दिमुथ करूणारत्ने (नाबाद 32) और निशान मदुशंका (नाबाद 22) की पारियों की बदौलत बिना विकेट खोए आठवें ओवर में ही हासिल कर लिया।

एंजेलो मैथ्यूज (141) और दिनेश चांदीमल (107) के शतक से श्रीलंका ने पहली पारी में 439 रन बनाकर 241 रन की बढ़त हासिल की थी।

अफगानिस्तान ने दिन की शुरुआत एक विकेट पर 199 रन के साथ मजबूत स्थिति से की थी लेकिन टीम ने लंच तक 252 रन तक सात विकेट गंवा दिए।

अपना पहला टेस्ट शतक जड़ने वाले इब्राहिम जादरान 114 रन बनाकर आउट हुए।

दिन की शुरुआत में अफगानिस्तान की टीम श्रीलंका के पहली पारी के स्कोर से 42 रन पीछे थी।

रहमत शाह (54) आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे जिन्हें कासुन रजिता (59 रन पर दो विकेट) ने विकेटकीपर सदीरा समरविक्रम के हाथों कैच कराया। इससे इब्राहिम के साथ उनकी 108 रन की साझेदारी का अंत हुआ।

जयसूर्या (107 रन पर पांच विकेट) ने इसके बाद इब्राहिम को बोल्ड करके अफगानिस्तान का स्कोर तीन विकेट पर 237 रन किया। मध्य और निचले क्रम में नासिर जमाल (नाबाद 41) के अलावा अफगानिस्तान का कोई बल्लेबाज टिककर नहीं खेल पाया।

दूसरी पारी में अफगानिस्तान के छह बल्लेबाज दोहरे अंक में भी पहुंचने में विफल रहे।

वर्ष 2018 में अफगानिस्तान को टेस्ट टीम का दर्जा मिलने के बाद दोनों देशों के बीच यह पहला टेस्ट था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).