देश की खबरें | श्रीलंका ने 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार को बताया कि श्रीलंका ने राज्य के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तीन नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

चेन्नई/कोलंबो, 11 जुलाई तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने केंद्र सरकार को बताया कि श्रीलंका ने राज्य के 13 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया है और उनकी तीन नौकाएं भी जब्त कर ली हैं।

उन्होंने केंद्र सरकार से मछुआरों की रिहाई और उनकी नौकाएं छुड़ाने के लिए तत्काल कदम उठाने का आग्रह किया है।

स्टालिन ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर को पत्र लिखकर गिरफ्तारी की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मछुआरे अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, “श्रीलंकाई अधिकारी अब तक कुल 80 मछुआरों को हिरासत में ले चुके हैं और 173 नौकाएं जब्त की जा चुकी हैं।”

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस घटना से उनके परिवारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा है।

उन्होंने कहा, “इसके मद्देनजर, मैं अनुरोध करता हूं कि विदेश मंत्रालय इस मामले के तत्काल हल के लिए एक मजबूत और समन्वित प्रयास करे। मैं यह भी अनुरोध करता हूं कि सभी मछुआरों की तत्काल रिहाई और उनकी नौकाएं छुड़ाने के लिए उचित राजनयिक माध्यम से भी प्रयास किए जाएं।”

श्रीलंका ने भी 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार करने की पुष्टि की।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि श्रीलंकाई नौसेना ने बृहस्पतिवार को अपने जल क्षेत्र में अवैध रूप से मछली पकड़ने के आरोप में 13 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया और उनकी नौकाएं जब्त कीं। श्रीलंका में पकड़े गए भारतीय नागरिकों की संख्या 252 हो गई है।

बयान में कहा गया है कि पकड़े गए लोगों को कांकेसंथुराई बंदरगाह लाया गया और आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए वहां के मत्स्य निरीक्षक को सौंप दिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका