खेल की खबरें | श्रीशंकर और याहिया लंबी कूद के फाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपने क्वालीफाइंग दौर में अच्छा प्रदर्शन करके पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

बर्मिंघम, दो अगस्त भारतीय एथलीट मुरली श्रीशंकर और मोहम्मद अनीस याहिया ने मंगलवार को यहां राष्ट्रमंडल खेलों में अपने क्वालीफाइंग दौर में अच्छा प्रदर्शन करके पुरुषों की लंबी कूद स्पर्धा के फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

श्री शंकर ने अपने पहले प्रयास में ही 8.05 मीटर छलांग लगाकर फाइनल में जगह बनाई।

केरल का यह 23 वर्षीय एथलीट भारत की तरफ से पदक के प्रबल दावेदारों में शामिल है। वह अपने ग्रुप में आठ मीटर के क्वालीफाइंग मार्क को हासिल करने वाले अकेले एथलीट रहे।

यह भारतीय एथलीट अपने शानदार प्रयास के बाद खुशी में अपने कोच और भारतीय दर्शकों के बीच पहुंच गया।

इस बीच याहिया ने अपने तीन प्रयासों में 7.49 मीटर, 7.68 मीटर और 7.49 मीटर छलांग लगाकर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया।

याहिया ने अपने दूसरे प्रयास में अपने प्रदर्शन में सुधार किया तथा वह अपने ग्रुप में तीसरे स्थान पर रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\