देश की खबरें | हमलावर टिड्डियों पर रसायनों का छिड़काव : बड़ी संख्या में मारी गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झांसी जिले में बुधवार शाम पहुंचे टिड्डी दल में शामिल लाखों कीटों को रसायनों के गहन छिड़काव की मदद से नष्ट कर दिया गया। बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश जारी है।

जियो

झांसी (उप्र), 28 मई झांसी जिले में बुधवार शाम पहुंचे टिड्डी दल में शामिल लाखों कीटों को रसायनों के गहन छिड़काव की मदद से नष्ट कर दिया गया। बचे हुए टिड्डियों के झुंड को भगाने की कोशिश जारी है।

झांसी मंडल के कृषि उपनिदेशक कमल कटियार ने बृहस्पतिवार को बताया कि बुधवार रात गरौठा और मौठ इलाके में पहुंचे टिड्डी दल पर जिला प्रशासन एवं कृषि विभाग द्वारा रात भर किए गए कीटनाशक के छिड़काव एवं अन्य उपायों के जरिए लाखों की संख्या में टिड्डे मारे गए हैं।

यह भी पढ़े | BSP सुप्रीमो मायावती ने प्रवासी श्रमिकों को लेकर केंद्र और राज्य सरकारों पर साधा निशाना.

उन्होंने बताया कि बची हुई टिड्डियों का एक छोटा दल इस वक्त झांसी के निकट पारीछा की ओर घूम रहा है, जिसे भगाने के एवं मारने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उल्लेखनीय है कि बुधवार देर शाम मध्य प्रदेश के भांडेर, दतिया, इंदरगढ़ होते हुए लाखों की संख्या में टिड्डियों का एक दल झांसी के गरौठा एवं मौठ के विभिन्न गांवों में आ गया था। देर रात उसे भगाने का प्रयास किया गया। कृषि विभाग एवं जिला प्रशासन के सात केंद्रीय दल सहित विभिन्न टीमों ने देर रात से लेकर आज सुबह तक इन दलों पर कीटनाशकों का छिड़काव कर उन्हें बड़ी संख्या में मार दिया है।

यह भी पढ़े | आंध्र प्रदेश में 24 घंटों में कोरोना वायरस के 54 नए मामले दर्ज, कुल मामलों की संख्या 2,841: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारियों ने बताया कि आज सूर्योदय के साथ ही यह दल उठकर झांसी शहर की ओर बढ़ चला था जो करीब नौ बजे से झांसी के निकट पारीछा बांध के आस-पास घूम रहा है।

टिड्डी दल का रुख हवा के अनुसार तय होगा। फिलहाल झांसी जिला प्रशासन दल पर निगाह रख रहा है।

सं सलीम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान