देश की खबरें | साइ केन्द्रों में एक नवंबर से फिर से शुरू होगी खेल अभ्यास से जुड़ी गतिविधियां

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को बताया कि अगले साल ताोक्यो ओलंपिक और पैरालिम्पिक खेलों को ध्यान में रखते हुए एक नवंबर से देशभर के साइ केंद्रों पर खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) ने बुधवार को बताया कि अगले साल ताोक्यो ओलंपिक और पैरालिम्पिक खेलों को ध्यान में रखते हुए एक नवंबर से देशभर के साइ केंद्रों पर खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया जाएगा।

साइ ने कोविड-19 महामारी के मद्देनजर फैसला किया है कि वह केन्द्र में आने वाले खिलाड़ियों के यात्रा की व्यवस्था करेगा।

यह भी पढ़े | बीजेपी विधायक Mahesh Negi के खिलाफ यौन शोषण का मामला, उत्तराखंड हाईकोर्ट ने जांच अधिकारियों से मांगा प्रोग्रेस रिपोर्ट.

साइ से जारी बयान के मुताबिक, ‘‘ तोक्यो ओलंपिक और पैरालिम्पिक्स को ध्यान में रखते हुए देशभर के साइ प्रशिक्षण केन्द्रों में एक नवंबर से खेल गतिविधियों को फिर से शुरू किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ कोविड-19 की मौजूदा स्थिति को देखते हुए प्रशिक्षण के लिए आने वाले एथलीटों को वायरस के संपर्क से बचाने के लिए साइ ने उनके लिए परिवहन व्यवस्था करने का निर्णय लिया है।’’

यह भी पढ़े | How To Cast Vote Using EVM-VVPAT: ईवीएम और वीवीपीएटी मशीन से अपना वोट कैसे डालें?.

साइ ने कहा , ‘‘जो खिलाड़ी 500 किलोमीटर से दूर की यात्रा करेंगे उन्हें हवाई यात्रा की टिकट दी जाएगी जबकि 500 किलोमीटर से कम दूरी की यात्रा करने वालों को ट्रेन के थर्ड एसी का टिकट मिलेगा।’’

कोरोना वायरस महामारी के कारण 17 मार्च को साई केन्द्रों के अभ्यास को निलंबित कर दिया गया था।

साइ ने एक नवंबर से शुरू हो रहे अभ्यास के लिये सभी कोचों और सहयोगी सदस्यों को आवास सुविधा मुहैया करने का फैसला किया है जिससे बायो-बबल (जैव सुरक्षित माहौल) का निर्माण किया जा सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Bangkok Train Accident: थाईलैंड के बैंकॉक में मालगाड़ी ने बस को मारी टक्कर, 8 की मौत, 25 घायल; रोंगटे खड़े कर देने वाला VIDEO आया सामने