खेल की खबरें | खेलमंत्री तिवारी का शतक, बंगाल रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बंगाल के खेलमंत्री मनोज तिवारी ने शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल की जो रणजी ट्रॉफी में 88 साल में कोई और नहीं कर सका और वह प्रदेश के खेलमंत्री रहते शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।

बेंगलुरू, 10 जून बंगाल के खेलमंत्री मनोज तिवारी ने शुक्रवार को वह उपलब्धि हासिल की जो रणजी ट्रॉफी में 88 साल में कोई और नहीं कर सका और वह प्रदेश के खेलमंत्री रहते शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए ।

बंगाल ने झारखंड के खिलाफ पहली पारी की विशाल बढत के आधार पर सेमीफाइनल में जगह बना ली । पांचवें दिन का खेल औपचारिकता मात्र था जिसमें तिवारी ने 136 रन बनाये ।

अपने क्षेत्र से जुड़ी फाइलों पर दस्तखत करने के साथ तिवारी ने मैदान पर बल्लेबाजी के जलवे दिखाते हुए अपनी पारी में 19 चौके और दो छक्के लगाये ।

शाहबाज अहमद ने 46, अनुस्तूप मजूमदार ने 38 और अभिषेक पोरेल ने 34 रन बनाये । तीनों ने पहली पारी में भी बड़े स्कोर बनाये थे ।

एकतरफा क्वार्टर फाइनल में बंगाल ने पहली पारी में सात विकेट पर 773 रन बनाये थे और उसके नौ बल्लेबाजों ने अर्धशतक जड़कर प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 250 साल के इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाया था ।

झारखंड के लिये शाहबाज नदीम ने 59 रन देकर पांच विकेट लिये । वहीं पहली पारी में विराट सिंह ने 136 रन बनाये थे ।

सेमीफाइनल में बंगाल का सामना मध्यप्रदेश से होगा । वहीं दूसरे सेमीफाइनल में मुंबई की टक्कर उत्तर प्रदेश से होगी । दोनों मैच 14 जून से खेले जायेंगे ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू