खेल की खबरें | खेल मंत्री रीजीजू ने लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की आधारशिला रखी जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल का एस्ट्रोटर्फ भी शामिल है।

लेह (लद्दाख), 14 सितंबर खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में विभिन्न खेल सुविधाओं की आधारशिला रखी जिसमें सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल का एस्ट्रोटर्फ भी शामिल है।

उप राज्यपाल आरके माथुर की मौजूदगी में आधारशिला रखी गई।

यह भी पढ़े | IPL 2020 Update: यहां पढ़ें आईपीएल 2020 के लिए सभी टीमों के कप्तानों को कितनी मिल रही है सैलरी.

खेल मंत्रालय के बयान के अनुसार लेह के लेहात ओपन स्टेडियम में बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और फुटबॉल के एस्ट्रोटर्फ के निर्माण पर लगभग 10 करोड़ 68 लाख रुपये का खर्चा आएगा। इसके जनवरी 2021 तक पूरा होने की उम्मीद है।

एनडीएस इंडोर स्टेडियम में एक करोड़ 52 लाख रुपये के खर्चे से जिम्नेजियन हॉल के निर्माण की योजना बनाई गई है और इसका निर्माण मार्च 2021 में पूरा होगा।

यह भी पढ़े | US Open 2020: जापान की नाओमी ओसाका ने जीता दूसरी बार खिताब, फाइनल में विक्टोरिया अजारेंका को दी शिकस्त.

इस मौके पर रीजीजू ने कहा कि सरकार देश में खेल संस्कृति तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

रीजीजू ने साथ ही सुझाव दिया कि लद्दाख प्रशासन स्थानीय खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार और नौकरी जैसे प्रोत्साहन शुरू करे जिससे कि वे खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित हो।

उन्होंने साथ ही देश भर के आइस हॉकी संघों से एकजुट होकर खेल को मान्यता दिलाने के लिए कहा।

उप राज्यपाल माथुर ने खेल मंत्री से अपील की कि वह लद्दाख में खेल विकास की क्षमता का फायदा उठाएं।

उन्होंने सुझाव दिया कि सर्दियों में देश के अन्य हिस्सों से लोग शीतकालीन खेलों का अनुभव लेने के लिए लद्दाख आएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\