खेल की खबरें | अगले हफ्ते से इंग्लैंड में स्टेडियम जा सकेंगे खेल प्रशंसक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड की योजना अक्टूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप खोलने की है लेकिन उससे पहले वह चाहता है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये गये कदमों का परीक्षण किया जाये।

इंग्लैंड की योजना अक्टूबर में स्टेडियमों को व्यापक रूप खोलने की है लेकिन उससे पहले वह चाहता है कि कोरोना वायरस को रोकने के लिये उठाये गये कदमों का परीक्षण किया जाये।

मार्च के बाद 26 और 27 जुलाई को घरेलू क्रिकेट पहली खेल स्पर्धा होगा जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में जाने की अनुमति दी जायेगी। 31 जुलाई से शेफील्ड में विश्व स्नूकर चैम्पियनशिप शुरू होगी जो एक अगस्त को ग्लोरियस गुडवुड घोड़ा रेस महोत्सव के साथ सरकार की प्रशंसकों की वापसी की योजना का हिस्सा है।

यह भी पढ़े | पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बैरी जर्मन का 84 साल की उम्र में हुआ निधन.

ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसर ने शुक्रवार को कहा, ‘‘अक्टूबर से हम दर्शकों को स्टेडियम में लाने की इच्छा रखते हैं। लेकिन बहाली के बाद शुरूआती सफल नतीजे के बाद ही कोविड-19 के लिये सुरक्षित माहौल में ऐसा किया जायेगा। ’’

हालांकि सरकार को महामारी के बारे में सलाह देने वाले प्रोफेसर सुसान मिशी को डर है कि प्रशसंको के लिये खेलों को खोलने से - विशेषकर इंडोर स्थलों को - वायरस संक्रमण के मामले बढ़ सकते हैं और इससे एक और लॉकडाउन भी लगाना पड़ सकता है। उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘हम बहुत जल्दी ही यह कदम उठा रहे हैं। ’’

यह भी पढ़े | डेक्कन चार्जर्स को 4800 करोड़ रुपये चुकाने के आदेश को चुनौती दे सकता है बीसीसीआई.

स्टेडियम की क्षमता पर अब भी प्रतिबंध लगा होगा। स्टेडियम में प्रवेश के लिये सामाजिक दूरी और वन-वे प्रणाली जरूरी होगी। खाना, सामान खरीदने या सट्टेबाजी के लिये जहां सामाजिक दूरी बरकरार नहीं रखी जा सकती, वहां बैरियर या स्क्रीन लगायी जायेंगी।

खेल मंत्री नाइजेल हडलस्टोन ने कहा कि स्टेडियमों के पूरा भरने से पहले यह कुछ समय के लिये ऐसा ही रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\